A wildfire burns near the village of Sanguinheira, in Macao, central Portugal, on July 25, 2017. / AFP PHOTO / PATRICIA DE MELO MOREIRA (Photo credit should read PATRICIA DE MELO MOREIRA/AFP/Getty Images)

Fire: इमारत में लगी आग, मची भगदड़, अब तक 8 की मौत कई घायल!

पुर्तगाल: पुर्तगाल की एक इमारत में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग इसमें बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुर्तगाल के उत्तर में स्थित विला नोवा डा रैन्हा नगर में रात एक स्थानीय विश्राम समिति में आग लगने और फिर भगदड़ मचने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी।

स्थानीय मेयर जोस एंटोनियो डी जेसस के टीवी पर दिये बयान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 260 किलोमीटर दूर स्थित नगर में एक दो मंजिल इमारत में आयोजित ताश की प्रतियोगिता में शामिल होने या देखने के लिये लगभग 60 लोग एकत्रित हुए थे जिस समय आग लगी।

इससे दर्जनों लोग मामूली या गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका अभी भी उपचार चल रहा है।दो मंजिल की इस इमारत में आग क्यों लगी अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये इमारत अंदर से लकड़ी की बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में कम से कम 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में आग लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक इस पूरे मामले कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com