Medical personnel tend to a victim following a shooting at Marjory Stoneman Douglas High School in Parkland, Fla., on Wednesday, Feb. 14, 2018. (John McCall/South Florida Sun-Sentinel via AP)

Firing: स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग 17 की मौत, देखिए तस्वीरें!

अमेरिका: अमेरिका के फ्लोरिडा में दिल दहला देने वाली एक घटना घटी है। यहां के एक स्कूल में गोलीबारी से 17 लोगों की मौत की खबर है। इस घटना में पार्कलैंड की पुलिस ने गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

घटना के एक घंटे के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ब्रोवार्ड काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक शुरुआत में इस घटना में 20 लोग घायल बताए जा रहे थे। जिनमें 14 लोगों की पहचान और जानकारी हासिल की जा चुकी थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक फ्लोरिडा स्कूल शूटर की पहचान 19 वर्षीय निकोलस क्रूज  के रूप में हुई है।

यह गोलीबारी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में हुई जहां के सुपरिटेंडेंट रॉबर्ट रन्सी ने पत्रकारों को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध इसी स्कूल का पूर्व छात्र है जिसे हिरासत में ले लिया गया है। एफबीआई भी मौके पर स्थानीय प्रशासन की मदद में जुटी है।

अमरीकी टीवी चैनलों के मुताबिक स्कूल में पढऩे वाले छात्रों के माता-पिता बड़ी संख्या में पुलिस परिसर के बाहर जमा हो गए हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा में जुटे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिंडसे वाल्टर्स ने बताया कि राष्ट्रपति को फ्लोरिडा के स्कूल में हुई गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत भी की है।

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर ट्विटर पर पीडि़त परिवारों को सांत्वना दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ है जो इस गोलीबारी में प्रभावित हुए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com