First Night: जानिए कैसे गुजरी जेल में सलमान की पहली रात, नहीं खाया जेल का खाना!

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर के कांकणी में काला हिरण शिकार के 20 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जोधपुर जेल ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता सलमान खान ने जेल का खाना नहीं खाया और उनके लिए बाहर से चिकन मंगाया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। वहीं गर्मी से बेहाल सलमान के लिए एक कूलर की व्यवस्था की गई।


सोने के लिए दरी और लकड़ी का पाटा भी दिया गया। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा भी उपलब्ध करवाया गया। जेल में सलमान ने बीपी की शिकायत भी की जिसकी अस्पताल में जांच कराई गई।

हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य रहा। अदालत के फैसले से झटका खाए सलमान तनाव में दिख रहे थे। कोर्ट से जेल पहुंचे सलमान को रात में पत्तागोभी और दाल.रोटी दी गई जो उन्होंने नहीं खाई। सोने के लिए लकड़ी का सामान्य बेड, दरी और कूलर मुहैया कराया गया। सूत्रों का कहना है कि बेचैन सलमान बैरक में टहलते रहे।

सूत्रों के अनुसारए सलमान के खाने के लिए बाहर से चिकन मंगाया गया था। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। उसका कहना है कि अभिनेता को दाल.रोटी दी गई थी लेकिन उन्होंने खाना नहीं गया।

गर्मी से बेहाल सलमान के लिए जेल में कूलर की व्यवस्था की गई। सोने के लिए दरी और लकड़ी का तख्ता दिया गया है। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा उपलब्ध कराया गया। कैदियों की पोशाक उन्हें शुक्रवार को दी जाएगी। जेल पहुंचने पर सलमान ने बीपी की शिकायत की। इस पर जेल अस्पताल के डॉक्टरों से जांच कराई गई। हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com