Gangrape: विदेशी महिला के साथ मथुरा में गैंगरेप, दो गिरफ्तार!

मथुरा: मथुरा के वृंदावन में इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी महिला को मथुरा दर्शन कराने वाले ऑटो चालक और गाइड हैं। दोनों आरोपियों ने महिला को बेहोश कर दुष्कर्म को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से महिला मथुरा में मंदिरों के दर्शन करने 24 नवंबर को भारत आई थी। रविवार को वह वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में भजन-कीर्तन करने के बाद मथुरा के दर्शन करने के लिए निकली थी। ऑटो चालक और गाइड ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उससे दुष्कर्म किया।
पीडि़ता की सहेली ने थाना महावन में देर रात शिकायत दी।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजना चाहा लेकिन पीडि़ता ने इनकार कर दिया। विदेशी युवती ने पुलिस को लिखकर दिया है। हमारे देश में छूने को भी दुष्कर्म का प्रयास माना जाता है। जांच के बहाने फिर मेरे साथ कुछ बुरा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की।

पता चला कि पीडि़ता से सामूहिक दुष्कर्म डैंपियर नगर के एक ब्यूटी पार्लर में हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रवण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में पुलिस ने डैम्पियर नगर इलाके से दो आरोपियों ऑटो चालक मोनू और गाइड विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पीडि़ता को विश्वास में लेकर मंदिर घुमाने का वादा किया और विश्वास को तोड़ते हुए उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com