ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी बन रहा भारत का दामाद, इनसे कर रहा शादी

इन दिनों देशविदेश में शादी कर घर बसाना आम बात हो गई है। हां पर यही काम कोई सेलिब्रिटी करता है तो सोशल मीडिया पर छा जाता है। बता दें कि कुछ साल पहले बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पाॅप सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। तब से निक भारत के दामाद हो गए हैं। वहीं अब एक आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी भारत का दामाद बनने को तैयार है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन हैं और भारत में किसके साथ उनकी शादी हो रही है।

ग्लेन मैक्सवेल जल्द बनेंगे भारतीय दामाद

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम विनी रमन है। विनी भारतीय हैं। खास बात तो ये कि दोनों ने सगाई कर ली है और वो भी भारतीय रीतिरिवाज के हिसाब से। भारतीय महिलाओं को दिल देने वाले ऐसे बहुत से विदेशी क्रिकेटर हैं और अब ग्लेन भी उस लिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं। बता दें कि अब कपल की सगाई तो हो ही चुकी है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस तरह से ग्लेन जल्द ही भारत के दामाद बनेंगे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी टीम में इस हिंदू संग होता था ये सलूक, खुद बयां की कहानी

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने की एक हरकत, अब सारा संग उनके रिश्ते पर उठे सवाल

ये भी हैं भारत के पक्के वाले दामाद

बाॅलीवुड व साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रेया सरन ने भी अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई है। दोनों की शादी को 3-4 साल हो चुके हैं। कपल एकदूसरे के साथ काफी खुश नजर आता है। श्रेया अकसर अपने पति एंड्रयू के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किया करती हैं। बता दें कि दोनों ने शादी कि तबसे एंड्रयू को भारत का दामाद कहा जाने लगा। ऐसी ही बहुत सी इंडिया अभिनेत्रियां या लड़कियां हैं जिन्होंने विदेशी वर को अपना जीवन साथी चुना और अब उनके साथ खुशीखुशी अपना गृहस्थ जीवन बिता रही हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा ने भी विदेशी मूल के बिजनेसमैन जेने गुडइनफ से शादी रचाई है। दोनों की शादी को काफी साल हो गए और दोनों एकदूसरे के साथ काफी खुश दिखते हैं। इनके अलावा राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट भी विदेशी हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com