गूगल का फोन उपयोग करने वालों के लिए यह खुश करने वाली खबर है। बताया जा रहा है कि गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन के नए वर्जन को जल्द ही भारत में लांच कर सकता है। गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन को भारत में लांच किया था और लोगों ने इसे पसंद भी किया था। लेकिन नए वर्जन को अभी भारत में लांच नहीं किया गया है। गूगल कब तक इसे लांच करेगा और इसमें क्या खास बात है, आइए जानते हैं।

कब आ रहा है कि नया स्मार्टफोन
गूगल अपने स्मार्टफोन बना रहा है कि लेकिन भारत के बाजार से दूर है। लेकिन भारत में गूगल के चाहने वालों के लिए इसका इंतजार किया जा रहा है। अब जानकारी सामने आई  है कि गूगल की ओर से जल्द ही गूगल पिक्सल 6ए को लांच किया जा सकता है। यह गूगल का ए माडल कई देशों के लिए बन रहा है। लेकिन इसे दो साल से भारत में नहीं लाया गया है।
क्या है खास बात
जानकारी के मुताबिक, भारत में कब तक स्मार्टफोन गूगल लांच करेगा इसको लेकर पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन जल्द ही यह बाजार में आ सकता है क्योंकि इसका परीक्षण शुरू हो चुका है। जल्द ही इसके माडल को लेकर भी जानकारी दी ाएगी। जानकारी के मुताबिक, गूगल के फोन का निर्माण अब एशिया के देशों में होना शुरू हो गया है इसलिए इसके जल्द आने की खबर है। वहीं अगर इसके फीचर की बात करें तो ये गूगल पिक्सल 6 का नया वर्जन होगा। इसमें भी सेंसर चिप होगा। इसके अलावा इसमें स्क्रीन काफी बड़ी होगी और यह 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ मिलेगा। इसमें 4500 एमएएच की बैटरी होगी। कैमरा भी दिल जीतेगा।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					