Hollywood: इस हालिवुड एक्ट्रेस को पुलिस ने मारी गोली, हुई मौत, जानिए क्योंं!

साउथ पेसाडिना: हालिवुड ऐक्ट्रेस वनेसा मारकेज की गुरुवार को पुलिस की गोली से मौत हो गई। शुक्रवार को साउथ पेसाडिना की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की। वनेसा हिट टीवी सीरीज ईआर में अपने नर्स के रोल के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं।


पुलिस का कहना है कि वनेसा किसी दिमागी बीमारी से पीडि़त थीं। वनेसा के मकान मालिक ने उनकी हिफाजत के लिए पुलिस अधिकारियों को बुलाया था। दोपहर 12 बजे के आसपास जब पुलिस उनके घर पहुंची तो उनकी हालत काफी खराब थी और वह अपनी देखभाल करने में सक्षम नहीं थीं।

पुलिस के आते ही वनेसा ने उनपर एक बंदूक तान दी। पुलिस ने उसे सेमी ऑटोमैटिक हैंडगन समझा और वनेसा पर गोली चला दी। बाद में पता चला वह एक खिलौने वाली गन थी। वनेसा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह दिमागी बीमारी से पीडि़त थीं जिसकी वजह से उन्हें दौरे पड़ते थे।

जब पुलिस उनके अपार्टमेंट में पहुंची तब भी उन्हें दौरा आया हुआ था। वनेसा 1994 से 1997 तक ईआर का हिस्सा थीं। उन्होंने जॉर्ज क्लूनी पर उन्हें शो से ब्लैकलिस्ट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने नस्लभेद का भी आरोप लगाया था। वह 49 साल की थीं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com