Jio 5G टेक्नोलॉजी रिलायंस की इन-हाउस टेक्नोलॉजी है जिसका शुरू होगा जल्द ट्रायल

रिलायंस Jio ने भारत में 5G टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में आकाश अंबानी ने ऐलान किया है कि रिलायंस Jio की 5G टेक्नोलॉजी को पूरी तरह से तैयार है। Jio ने 5G सॉल्यूशन को डिजाइन और डेवलप कर लिया है। मतलब यह एक हर तरह से देसी 5G टेक्नोलॉजी है। इसे बस लॉन्चिंग का इंतजार है। आकाश के मुताबिक अंबानी ने Jio 5G को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके डिजिटल इंडिया के सपने को समर्पित कर दिया है। साथ ही यह पीएम मोदी के आत्म निर्भर भारत की तरफ बड़ा कदम साबित हो सकता है।

हालांकि भारतीय यूजर्स को Jio 5G के लिए अभी लंबा इंताजर करना पड़ सकता है। दरअसल Jio 5G को भारत सरकार से इजाज़त का इंतजार है। इसके बाद ही भारत में jio 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि भारत में अभी 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं हुई है। ऐसे में jio समेत बाकी कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया का इंतजार है। इसके बाद ही 5G टेक्नोलॉजी को पेश किया जा सकेगा। हालांकि भारतीय बाजार में 5G डिवाइस ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। टेक कंपनियां तेजी से 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही हैं। आकाश अंबनी ने बताया कि Jio की 5G तकनीक आने से भारत में हर एक को शिक्षित करना आसान हो जाएगा। साथ ही हेल्थकेयर और कनेक्टिविटी की सुविधा में सुधार होगा।

5G टेक्नोलॉजी को लेकर दुविधा

भारत समेत दुनियाभर में 5G टेक्नोलॉजी को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा एक अहम वजह बनी हुई है। ऐसे में ज्यादातर देश देसी 5G टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में Jio 5G तकनीक इस दिशा में काफी कारगर साबित हो सकती है। दरअसल ऐसी संभावना है कि बाहरी 5G तकनीक से आम लोगों की सिक्योरिटी खतरे में आ सकती है। साथ ही इनका इस्तेमाल जासूसी के काम में किया जा सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com