आज स्यौहारा ग्राम मंसूरसराय मे बूथ 30 और ग्राम वुडनपुर मे बूथ 12-13 की ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट मतदान बाधित रहा। यहां पर भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथिया में मतदान एक घंटा बाधित रहा। इसी तरह से बूथ संख्या 343 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई थी। खालसा में दिव्यांग सुरेश पुत्र राम सिंह मतदान करने पहुंचे। उन्होंने आज के दिन मतदान को पहला काम बताया। इसी तरह से नूरपुर खालसा इण्टर कॉलेज के मतदान केंद्र पर खड़े मतदाता मुस्लिम समुदाय के लोगों में मतदान के प्रति जोश दिखा। दस के भाग्य का फैसला होगा नूरपुर विधानसभा सीट (24) पर भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह व समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन समेत दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस सीट पर कुल 306226 मतदाताओं में से 164292 पुरुष, 141924 महिलाएं व 10 तृतीय लिंग के वोटर हैं। सीट पर दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2056 मतदेय स्थल और 1094 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तीन सामान्य प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।

LIVE : नूरपुर विधानसभा उपचुनाव : तीन बजे तक 45.00 प्रतिशत मतदान

भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के दुर्घटना में निधन के बाद जिले की नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज मतदाताओं में जोश दिखा है। कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान की गति काफी धीमी रही। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 45.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।आज स्यौहारा ग्राम मंसूरसराय मे बूथ 30 और ग्राम वुडनपुर मे बूथ 12-13 की ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट मतदान बाधित रहा। यहां पर भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथिया में मतदान एक घंटा बाधित रहा। इसी तरह से बूथ संख्या 343 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई थी। खालसा में दिव्यांग सुरेश पुत्र राम सिंह मतदान करने पहुंचे।    उन्होंने आज के दिन मतदान को पहला काम बताया। इसी तरह से नूरपुर खालसा इण्टर कॉलेज के मतदान केंद्र पर खड़े मतदाता मुस्लिम समुदाय के लोगों में मतदान के प्रति जोश दिखा।  दस के भाग्य का फैसला होगा  नूरपुर विधानसभा सीट (24) पर भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह व समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन समेत दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।    इस सीट पर कुल 306226 मतदाताओं में से 164292 पुरुष, 141924 महिलाएं व 10 तृतीय लिंग के वोटर हैं। सीट पर दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2056 मतदेय स्थल और 1094 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तीन सामान्य प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।

बिजनौर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। वोट डालने को लेकर सुबह छह बजे से ही मतदाताओं में उत्साह दिखा। 1:00 बजे तक 33.00 प्रतिशत मतदान हुआ। 11:00 बजे तक 24.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में सिर्फ नौ प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया है, यहां पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

स्योहारा व नूरपुर क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। ईवीएम खराबी के पीछे वीवी पैट मशीन है। हर जगह पर अधिकारियों का कहना है कि समस्या दूर की जा रही है। नूरपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा की अवनी सिंह और गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन के बीच माना जा रहा है। यहां भी कई बूथों पर ईवीएम की खराबी के बीच मतदान जारी है। 50 से अधिक स्थानों पर ईवीएम खराबी से मतदान की रफ्तार धीमी। घंटों मतदान के इंतजार में मतदाता बैठे रहे।

नूरपुर उपचुनाव के दौरान करीब 50 से ज्यादा पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान प्रभावित रहा।  स्योहारा क्षेत्र के फतेहपुर बुलंदी, रायपुर, अहमदाबाद में मतदान अभी तक बंद है। इसके अलावा देहरा बुलंदी, राम खेड़ा, मंसूर सराय, चेहला, हेमपुर पृथया, प्राथमिक विद्यालय नूरपुर,राजा का ताजपुर, पित्थापुर, हल्दौर क्षेत्र के 2 गांव में ईवीएम खराबी के चलते मतदान प्रभावित रहा। किसी बूथ पर एक घंटा तो कहीं दो से ढाई घंटे तक मतदान बाधित रहा। कई बूथोंं से मतदाता निराश होकर लौट गए।

गांव हीमपुर प्रथिया में वोट डालने पहुंचे भाजपा एमएलसी  अशोक कटारिया वोट डालने का इंतजार करते रहे| ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित है| गाँव के लोगों ने एमएलसी के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से रखा|उन्होनें अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए|

आज स्यौहारा ग्राम मंसूरसराय मे बूथ 30 और ग्राम वुडनपुर मे बूथ 12-13 की ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट मतदान बाधित रहा। यहां पर भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथिया में मतदान एक घंटा बाधित रहा। इसी तरह से बूथ संख्या 343 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई थी। खालसा में दिव्यांग सुरेश पुत्र राम सिंह मतदान करने पहुंचे।

उन्होंने आज के दिन मतदान को पहला काम बताया। इसी तरह से नूरपुर खालसा इण्टर कॉलेज के मतदान केंद्र पर खड़े मतदाता मुस्लिम समुदाय के लोगों में मतदान के प्रति जोश दिखा।

दस के भाग्य का फैसला होगा

नूरपुर विधानसभा सीट (24) पर भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह व समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन समेत दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

इस सीट पर कुल 306226 मतदाताओं में से 164292 पुरुष, 141924 महिलाएं व 10 तृतीय लिंग के वोटर हैं। सीट पर दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2056 मतदेय स्थल और 1094 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तीन सामान्य प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। 

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com