M.S धोनी की आलोचना करने वालों को इस बात का रखना चाहिए ख्याल: रोहित शर्मा

M.S धोनी की आलोचना करने वालों को इस बात का रखना चाहिए ख्याल: रोहित शर्मा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न सीरीज के बाद रोहित ने धोनी के बारे में कहा था, ‘मैं हैरान हूं कि ऐसे सवाल उठ रहे हैं। अगर आप उनके पिछले प्रदर्शनों को देखें तो वो लाजवाब हैं। मुझे समझ नहीं आया कि इस मामले में बात क्यों हो रही है।’ M.S धोनी की आलोचना करने वालों को इस बात का रखना चाहिए ख्याल: रोहित शर्मा

मुंबई विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी ये 10 खास लोग होंगे मेहमान

मुंबई के बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा कि धोनी की आलोचना करने वालों को अपने वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अभी अगले वर्ल्ड कप में काफी समय है। रोहित ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘हमारा पूरा ध्यान वर्तमान पर है न कि अगले वर्ल्ड कप पर। धोनी छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं जब उनके पास खेलने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं होती।’ 

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ धोनी को जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। तब धोनी ने 22 गेंदों में तेजतर्रार 39 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 180 रन का विशाल स्कोर बनाया। धोनी के बल्लेबाजी क्रम के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि टीम प्रबंधन को उन्हें ऊपर भेजना चाहिए क्योंकि वो चौथे क्रम के लिए आदर्श बल्लेबाज हैं। 

रोहित ने मैच के बाद कहा था, ‘एमएस धोनी क्लास प्लेयर हैं। नंबर-4 पर बेहतरीन प्रदर्शन। उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं। हमारे लिए नंबर-4 पर वो आदर्श खिलाड़ी हैं।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘लंबे समय से धोनी हमारे लिए मैच फिनिश करते आए हैं, लेकिन अब हम उन्हें खुलकर खेलने देना चाहते हैं। उन्हें दबावमुक्त करना चाहते हैं।’

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com