21 साल की लड़की संग रेप में फंसा था ये अफ्रीकी क्रिकेटर, जानें मामला

क्रिकेट और क्रिकेटर्स को लेकर अकसर खेल के गलियारों में चर्चा तेज रहती है। खास बात ये भी है कि क्रिकेट और विवादों का नाता हमेशा से ही चोलीदामन का रहा है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने महज 21 साल की लड़की संग रेप किया था। चलिए जानते हैं ऐसा घिनौना काम करने का आरोपी खिलाड़ी आखिर कौन है और उसके क्रिकेट करियर का आखिर क्या हुआ।

इस खिलाड़ी पर लगा था रेप का आरोप

आज हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो 22 साल पुरानी है। इस घटना की वजह से क्रिकेट की दुनिया में हलचल मच गई थी। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मखाया एंटिनी पर 22 साल पहले रेप का आरोप लगा था। साल 1999 की जनवरी थी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी को ईस्ट लंदन से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में उनकी पेशी भी हुई थी। उनके ऊपर एक 21 साल की लड़की के रेप का इल्जाम लगा था। बताया गया कि 1 दिसंबर 1998 को उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम में एक फीमेल क्रिकेट स्टूडेंट के साथ ये घिनौनी हरकत की है।

ये भी पढ़ें- ये क्रिकेटर्स हैं अपनी पत्नियों की सेकंड च्वाॅइस, जानें कौन-कौन है लिस्ट में

जेल की हवा खा कर बाइज्जत बरी हुआ खिलाड़ी

अदालत में जब एंटिनी को पेश किया गया और उन्होंने अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने ये दावा किया कि तूफान काफी तेज था और लड़की अकेले परेशान हो रही थी। इस वजह से एंटिनी ने उसे अपनी कार में लिफ्ट दी थी। लिफ्ट देने के बाद एंटिनी ने लड़की को बफलो पार्क के क्रिकेट ग्राउंड में उतारा था। वहां पर एंटिनी को उधार के पैसे लौटाने थे। लड़की ने ने आरोप लगाया था की एंटिनी ने वहां पास के शौचालय में उसके साथ रेप किया था। बता दें कि एंटिनी को 1999 के वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था। हालांकि ये आरोप लगने के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। मालूम हो कि एंटिनी को लोवर कोर्ट ने दोषी करार दिया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में उच्च अदालत ने फैसले को पलट दिया और एंटीनी बाइज्जत बरी हो गए। इसके बाद उन्हें फिर से टीम में जगह दी गई और उन्होंने जबरदस्त वापसी की।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com