MCD चुनाव : सुबह से ही शुरु हुआ मतदान,लोग बढ़ चढ़कर ले रहेे हैं भाग !

लखनऊ: दिल्ली नगर निगम चुनाव रविवार की सुबह 8 बजे से ही शुरु हो चुका है। यह मतदान शाम 5:30 तक चलेगा। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। अब देखने यह होगा कि आज हो रहे मतदान में मतदाता किसको पंसद करते हैं और किसको नहीं।

 


राज्य चुनाव आयोग ने इस बार हर विधानसभा में एक मॉडल पोलिंग बूथ बनाया है। यहां पहली बार मतदान के लिए आने वाले युवाओं का फूल देकर स्वागत किया जाएगा। ऐसी ही कुछ नई बातों जो चुनाव में पहली बार हो रही हैए उसके बारे में जानते हैं। यदि आपको अपने मतदान केंद्र की जानकारी नहीं है तो आप एक एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको चुनाव आयोग के नंबर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। इस नंबर पर मतदाता को अपना वोटर आईडी नंबर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आयोग आपको मतदान केंद्र की जानकारी भेज देगा। नगर निगम चुनाव में पहली बार ईवीएम में नोटा का विकल्प होगा।

ईवीएम मशीन में नोटा के लिए विशेष चिह्न का प्रयोग किया गया है। यदि किसी मतदाता को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वे इसका प्रयोग कर सकते हैं। लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों से जागरूक करने के लिए आयोग ने मतदान केंद्रों को तंबाकू मक्त करने की योजना तैयार की है। किसी भी परिसर में बीड़ी, पान, गुटखा, खैनीए जर्दा जैसे तंबाकू उत्पाद प्रयोग नहीं किए जाए सकेंगे। इस बार पहली बार ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम, पार्टी चुनाव चिह्न के साथ उनकी तस्वीर भी लगाई गई है। फोटो लगाने से मतदाताओं को आसानी होगी ये समझने में कि वे आखिर किसको वोट दे रहे हैं। केवल नाम नहीं दस साल से एमसीडी पर भाजपा का कब्जा है लेकिन पिछले दो साल से दिल्ली सरकार इस पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

इस बार कुल 13141 पोलिंग स्टेशन हैंए जिसमें 799 संवेदनशील और 208 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सुबह 8 बजे से 270 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। 2 सीटों पर उम्मीदवारों की मृत्यु हो जाने के कारण वोटिंग नहीं हो सकेगी। सराय पीपल थला और मौजपुर वार्ड में प्रत्याशियों के निधन से वोटिंग टल गई है। आज मौसम भी सुहाना हो है सुबह से ही तापमान कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आज धूप कम रहेगी, तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 अप्रैल को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इस बार कांग्रेस की साख भी दांव पर है। योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया ने भी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

सुबह 9 बजे कृष्णा नगर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय मंत्री हर्षवद्र्धन ने अपनी मां के साथ डाला वोट।
8.50 कृष्णा नगर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय मंत्री हर्षवद्र्धन अपनी मां को व्हील चेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।
8.41 . दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा और उनकी माता अन्नपूर्णा मिश्रा ने यमुना विहार में वोट डाला।
8.40 . भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में डाला वोट।
8.32 सिविल लाइंस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डाला वोटा
8.15 दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ग्रेटर कैलाश में डाला वोट।
1.32 करोड़ के करीब मतदाता नगर निगम चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
54 प्रतिशत मतदाताओं ने 2012 के निगम चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया था।
65 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य राज्य चुनाव आयोग ने इस निगम चुनाव में रखा है।
14000 के करीब मतदान केंद्रों पर इस बार मतदान की व्यवस्था होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com