#MizoramElections2018: मिजोरम के मतदाताओं में दिख उत्साह, 106 साल की बुजुर्ग महिला ने भी डाला वोट!

मिजोरम:#MizoramElections2018  मिजोरम में 40 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान का समय खत्म हो गया है। इस मतदान में 7.70 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए जबकि भाजपा पूर्वोत्तर के आखिरी गढ़ में कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए जोर आजमाइश में लगी है।


मिजोरम में शाम पांच बजे तक हुआ लगभग 71 प्रतिशत मतदान। दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग हुई थी। मिजोरम के कवर्थाह में 106 वर्षीय महिला वोट डाले पहुंची थी। वहीं 1 बजे तक 49 फीसदी मतदान की खबर। इस दौरान 42 वीवीपीएटी मशीनों में मिली दिक्कत। 1 बजे तक 29 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह के 9 बजे तक मिजोरम में 15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं मिजोरम के अपने भाई और बहनों से अपील करता हूं खासकर राज्य के गतिशील युवाओं से कि वो बड़ी संख्या में मतदान करें। 1987 में एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में कांग्रेस और मिजोरम नेशनल पार्टी सत्ता में है।

आज के इस मतदान में दिलचस्प बात यह है कि आज तक कोई भी पार्टी राज्य में दो बार से अधिक सरकार नहीं बना सकी है। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। राज्य की आबादी करीब 10 लाख है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com