Mob Lynching: सीएम योगी बोले मनुष्य और गाय दोनों अहम, सुरक्षा देना हमारा काम!

लखनऊ: देश में मॉब लिंचिंग को लेकर चल रही बहस के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानथ ने इस पर अपनी राय जाहिर की है। उनका कहना है कि बेवजह इस तरह की घटनाओं को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने सन 1984 में हुई घटना को सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग की घटना बताया है।


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉब लिंचिंग पर मचे घमासान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले को जानबूझकर तिल का ताड़ बना रही है। अगर ये मॉब लिंचिंग है तो 1984 में जो हुआ वो क्या था। योगी आदित्यनाथ ने ये बातें एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कही। दरअसल शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी में अकबर उर्फ रकबर नाम के युवक पर गोतस्करी के शक में कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

बुरी तरह घायल अकबर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉब लिंचिंग को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं केंद्र ने मामले की जांच के लिए गृह सचिव के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

योगी ने कहा कि हम प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा देंगे। लेकिन ये हर व्यक्ति और हर धर्म की भी जिम्मेदारी है कि वो एक- दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करे। गाय और मनुष्य दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति में दोनों की ही भूमिका है।

हर किसी की रक्षा की जानी चाहिए। वहीं योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को संभावित गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर कहा कि देश की जनता ने पहले ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनके व्यवहार से उनकी राहुल गांधी असलियत सामने आ गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com