ये है धोनी का आखिरी आईपीएल, कप्तानी के लिए लिस्ट में ये 4 नाम शामिल

बीते साल धोनी ने क्रिकेट के सभी  फॉर्मेट से टीम इंडिया से संन्यास ले लिया था। उनके फैंस को टीम में उनकी कमी खलती है, इस पर कोई दोराय नहीं है। वहीं आईपीएल के जरिए उनके फैंस उन्हें मैदान पर खेलते हुए तो देख लेते थे। हालांकि अब उनके फैंस उन्हें आईपीएल में खेलता भी नहीं देख पाएंगे। दरअसल खबर है कि धोनी इस साल के बाद से आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी बात, वो भी विस्तार से।

इस बार माही आखिरी आईपीएल खेल रहे

कैप्टन कूल यानि की धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। वैसे भी वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल एक मात्र ऐसा जरिया था जिसमें फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते देख पा रहे थे। अब वे आईपीएल 2021 के बाद मैदान पर अपनी टीम के लिए शायद ही कभी खेलते दिखें। बता दें कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 बार आईपीएल में खिताब जिताया था। अब सवाल ये उठ रहा है कि धोनी अगले साल से आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे तो उनकी जगह सीएसके टीम की कप्तानी आखिर किसके सिर पर होगी।

1. मालूम हो कि सुरेश रैना को हमेशा ही धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है। रैन 34 साल के हो चुके हैं और सीएसके अगले कप्तान के तौर पर एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। वे अब से लेकर करीब 3 सालों तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं। बता दे रैना की कप्तानी में गुजरात लायंस की टीम ने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

2. वहीं कप्तानी के लिए दूसरा आप्शन ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं। 2020 में सीएसके की टीम से इन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था। ये इस वक्त महज 24 साल के ही हैं और उनके कंधों पर भी कप्तानी की जिम्मेदारी हो सकती है। ऋतुराज इस साल भी गजब के फॉर्म में है।

3. इसके अलावा कप्तानी के बेहतर आप्शन शार्दुल ठाकुर भी हैं। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का भी एक्सपीरिएंस है। उन्हें येलो आर्मी कप्तान बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- रन आउट कराने पर साथी क्रिकेटर संग किया कुछ ऐसा, हरकत हो गई वायरल

ये भी पढ़ें- तालिबान-पाकिस्तान के रिश्ते का बुरा असर, ये सीरीज हो सकती हैं रद्द

4. रवींद्र जडेजा भी कप्तानी का बेहतर ऑप्शन हैं। सीएसके टीम की कप्तानी के लिए ये भी बेहतर दावेदार हैं। इस वक्त ये जबरदस्त फार्म में भी चल रहे हैं और पिछले कई सालों से चेन्नई के लिए खेलते भी आ रहे हैं। 

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com