Murder: दो घंटे 6 लोगों की हत्या से शहर में मची अफरा-तफरी, साइको किलर गिरफ्तार!

हरियाणा: हरियाणा के पलवल में नए साल की पहली रात काली रात बन गयी और शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पलवल इलाके में सोमवार रात एक सनकी फौजी ने दो घंटे के अंदर 6 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस साइको किलर ने इन 6 लोगों की हत्या रॉड मारकर की है। पुलिस ने आज सुबह ही इस साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी शख्स का नाम नेत्रपाल है और यह मूलरूप से मछगर गांव का रहने वाला है। आजकल यह पलवल के ओमेक्स सिटी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लगभग दो घंटे के अंदर पलवल के अलग.अलग क्षेत्रों में 6 हत्याओं को अंजाम दिया।

इस सनकी किलर ने लोगों को लोहे की रॉड से पीट.पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसका यह रॉड बरामद कर लिया गया है। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में आरोपी को मानसिक तौर पर अस्थिर मान रही है। इसने सबसे पहले पलवल अस्पताल में भर्ती एक महिला की हत्या की। इसके बाद इसने पलवल के आगरा रोड और मीनार गेट के बीच चार और हत्याएं कीं।

इसके बाद सबसे आखिर में इसने एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की। शुरुआती कुछ हत्याओं के बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर? दिया। जब तक यह हत्यारा पकड़ा नहीं गया पूरा शहर दहशत में था। बता दें कि यह सभी हत्याएं इसने थाने से एक किलोमीटर के अंदर की लेकिन रात में धूंध बहुत होने से और इस शख्स के पैदल होने से इस वक्त पर पकड़ा नहीं जा सका।

पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में नेत्रपाल शख्स ब्लू स्वेटर और सफेद पैंट पहने साफ देखा जा सकता है। यह फुटेज पलवल अस्पताल के कॉरिडोर का है। इसमें समय रात 2 बजकर 37 मिनट दिख रहा है। नेत्रपाल को मंगलवार तड़के पलवल के आदर्श नगर से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस इसे गिरफ्तार करने पहुंची तो इसने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

पुलिस पहले उसे सिविल अस्पताल लेकर गई और बाद में फरीदाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि नेत्रपाल पहले आर्मी में कार्यरत था और आजकल वह राज्य के कृषि विभाग में नौकरी कर रहा है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com