नीरज ने की धोनी व विराट की बराबरी, सिर्फ 2 महीनों में मिली ये उपलब्धि

8 अगस्त को ओलंपिक खेलों की समाप्ति हुई है। हालांकि गोल्ड मेडल जीत कर देश को गौर्वान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा रातों रात सेलिब्रिटी बन गए। वे इतने बड़े स्टार बन गए कि उनके पास एक साथ कई सारे ब्रैंड्स के ऑफर आ गए। हालांकि नीरज ने एक मामले में क्रिकेट के धुरंधरों विराट कोहली व पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। खास बात तो ये है कि उन्होंने महज 2 महीने के अंदर धोनी और विराट को एक मामले में पीछे छोड़ा है। तो चलिए जानते हैं नीरज ने आखिर किस मामले में धोनी और कोहली की बराबरी की है और किस मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

24 घंटों में बढ़े 1.1 इंस्टा फॉलोअर्स

ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से नीरज चोपड़ा का जीवन रातों रात बदल गया। अगर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो गोल्ड जीतने के बाद महज 24 घंटे में उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए। वहीं रातों रात नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है वो भी कई गुना तक। नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू में 1000 फीसद का इजाफा सीधे तौर पर हुआ है। इसी के साथ नीरज चोपड़ा की एंडोर्समेंट फीस में भी बड़ी तेजी से वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें- क्रिस गेल का जीवन राजसी ठाट से कम नहीं, रहते हैं इतने करोड़ के बंगले में

ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे कंजूस बॉलर, इनके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे

2 महीने में धोनी और कोहली की बराबरी कर ली

गोल्ड मेडल जीतने के बाद से नीरज चोपड़ा की एंडोर्समेंट फीस तेजी से बढ़ी है और इसी के साथ ही उन्होंने कई सेलेब्स और खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। खास बात तो ये है कि उनकी एंडोर्समेंट फीस अब टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व भारतीय कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के बराबर है। उन्होंने महज 2 महीने के अंदर विराट और धोनी की बराबरी की है। ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद से ही नीरज के पीछे नाइकी जैसे कई बड़े ब्रांड्स हैं। नीरज के गोल्डन ब्वाॅय बनने के बाद से रातों रात उनकी किस्मत भी गोल्डन हो गई है। दरअसल उनके पास नाइकी, स्पोर्ट्स ड्रिंक गेटोरेड, मसलब्लेज स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स और एक्साॅनमोबिल जैसे कई बड़े ब्रांड्स हैं। ओलंपिक में गोल्ड जीत कर नीरज ने देश का ही नहीं अपना नाम भी बड़ा बना लिया है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com