इस समय कार बाजार में तमाम तरह की नई कारें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। अब तो इलेक्ट्रिक कारें भी आने को तैयार हैं। टाटा ने तो इसे उतार भी दिया है, लेकिन सस्ती कारों में अभी भी मारुति सभी को टक्कर दे रही है। मारुति ने मध्यमवर्गीय परिवारों में खासी पसंद की जाने वाली आल्टो कार का नया रूप पेश कर दिया है। इसमें खूबियां ही खूबियां हैं जो आपको अन्य महंगी कार में मिलेगी। यह कार 2019 में बंद हो गई थी लेकिन अब नए अवतार में आई है। आइए जानते हैं।
आल्टो के10 का नया अवतार
मारुति सुजुकी आल्टो के 10 को कंपनी ने आज से तीन साल पहले बंद किया था। इसमें कुछ फीचर एड करने थे और उसको आज के जमाने से टक्कर लेने का बनाना था। कंपनी ने 2022 में इसे लांच कर दिया है। यह कार 11 हजार रुपए में बुक हो जाएगी और एक्स शोरू म कीमत इसकी 3.99 लाख रुपए है। कार में कई तरह के नए फीचर हैं और इसके अंदरूनी के साथ ही बाहरी आवरण में भी बदलाव किया गया है।
क्या जोड़ी गई खूबियां
अगर डिजाइन की बात करें तो इसमें पेपी हैडलैंप और हनी काम्ब पैनर्ट ग्रिल है। साथ ही साइड में अपाको व्हील कवर और 12 इंच के व्हील मिलेंगे। पीछे से लुक आपको कुछ हद तक मारुति की सिलेरियो के जैसा मिलेगा। यह हार्टटेक प्लेटफार्म पर आधारित है और डायमेंशन में भी बदलाव दिखेगा। यह पहले से थोड़ी ऊंची हुई और लंबी हुई है जो पहले काफी लोगों की शिकायत थी। तो इसलिए आपके पैरों और सिर को आराम मिलेगा। वैसे यह तीन रंगों में मिलेगा। इसमें 1.0 लीटर का डुअ्ल जेट पेट्रोल इंजन है। यह 5 स्पीड मैनुअल और आटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प हैं। यह 24.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। सबसे खास बात है कि इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्टूडियो, एपल कारप्ले, एंड्रायड आटो, कनेक्टिविटी, डोर स्पीकर, स्पीडोमीटर, रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features