OMG: जब पत्नी ने काट डाली पति की जीभ, जानिए तब क्यों हुआ!

नई दिल्ली: अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी लड़ाई और झगड़ा होता रहता है, पर कभी-कभी यही झगड़ा भयानक रूप भी ले लेता है। दिल्ली के रणहौला इलाके में महिला ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने पीडि़त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


आरोपी महिला आठ माह की गर्भवती है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पीडि़त ने बयान में बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। इस बात लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। पुलिस के अनुसार पीडि़त युवक मूल रूप से अजमेर का रहने वाला है और शादी विवाह समारोह में जोकर बनकर लोगों का मनोरंजन करता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।

कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहाए उसके बाद दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। शनिवार रात युवक के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया।

कुछ देर बाद मामला सुलझ गया। बाद में मौका पाकर महिला ने पति की जीभ को दांत में फंसा लिया और उसे काट कर अलग कर दिया। युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का दृश्य देकर सहम गए।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से मिले कटे जीभ को कब्जे में कर उसे डॉक्टरों को हवाले कर दिया। जीभ की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे फिर से लगाया जा सके। पीडि़त ने बयान में बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने काबिल नहीं समझती थी। अकसर इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com