OMG: जब पूरी रात विधायक ने श्मशाम घाट सोकर गुजारी, जानिए क्या थी वजह!

हैदराबाद: लोग अक्सर भूत व प्रेत से डरने की बात कहते दिख जाते हैं। वहीं कुछ लोग इसको अंधविश्वास मानते हैं। लोगों के बीच इस डर को भगाने के लिए आंध प्रदेश के एक विधायक ने पहल की। आंध्र प्रदेश के तेलुगूदेशम जिले में श्मशान के नवीनीकरण के काम में लगे मजदूरों को यहां काम करने से डर लग रहा था। उनका डर दूर करने के लिए तेलूगुदेशम पार्टी के विधायक ने एक साहसी कदम उठाया।


विधायक निम्माला रामा नायडू ने पूरी रात श्मशाम में ही बिताई। वह मजदूरों को यह बताना चाहते थे कि बुरी आत्माओं जैसी कोई चीज नहीं होती है। पूरी रात श्मशान में सोने के बाद वह सुबह उठकर अपने घर गए। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि वह अभी दो से दिन दिन और यहीं सोएंगे। ऐसा उन्होंने मजदूरों को हिम्मत देने के लिए किया है ताकि वह यहां काम करने से डरे नहीं।

जानकारी के मुताबित लोगों द्वारा की गई शिकायत के बाद नायडू को श्मशान के नवीनीकरण के लिए राशि दी गई थी। लेकिन परेशानी उस वक्त खड़ी हो गई जब कोई वहां काम करने को तैयार नहीं हुआ। आखिर में बड़ी मुश्किलों के बाद एक ठेकेदार ने काम करने के लिए हामी भरी लेकिन फिर मजदूर काम पर आने से डरने लगे।

विधायक ने आगे बताया कि एक मजदूर ने कुछ दिनों पहले एक जला हुआ शव देख लिया था जिससे वह काफी डर गया। उसका ये डर बाकि मजदूरों के काम पर ना आने की वजह बन रहा था। उन्होंने बताया कि श्मशान में रात बिताने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई बस वहां मच्छरों ने बहुत काटा। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने मच्छरदानी लगा ली थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com