Oxford में रोहिंग्या पर मचा हंगामा, यूनिवर्सिटी ने आंग सांग सू की हटाई तस्वीर..

Oxford में रोहिंग्या पर मचा हंगामा, यूनिवर्सिटी ने आंग सांग सू की हटाई तस्वीर..

म्यांमार की स्टेट काउंसलर और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सांग सू की तस्वीर ऑक्सफोर्ड कॉलेज से हटा दी गई है। तस्वीर हटाने का यह मामला तब सामने आया है जब पूरी दुनिया में म्यांमार संकट की चर्चा हो रही है और रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बन चुका है। Oxford में रोहिंग्या पर मचा हंगामा, यूनिवर्सिटी ने आंग सांग सू की हटाई तस्वीर..‘अमेरिका का चहेता’: पाक विदेश मंत्री को हाफिज सईद ने भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस…

आपको बता दें कि आंग सांग ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की थी। आंग सांग ने 1964 से 1967 के बीच सेंट ह्यूज कॉलेज से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में बीए किया था। सेंट ह्यूज कॉलेज ने आंग सांग की तस्वीर हटाने का फैसला गुरुवार को किया। 

साल 2012 में ही आंग सांग ने ऑक्सफोर्ड से अपनी डॉक्टरेट की उपाधि का जश्न मनाया था। सेंट ह्यूज कॉलेज ने बताया कि उन्हें गिफ्ट में नई पेंटिंग मिली हैं, जिनका प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं आंग सांग की तस्वीर को सुरक्षित जगह भेज दिया गया है।कॉलेज के स्टूडेंट न्यूजलेटर में कहा गया है कि ये फैसला कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने लिया है जिसमें कॉलेज के प्रिंसिपल डेम इलिस एंगिओलिनी भी शामिल हैं।  

आपको बता दें कि म्यांमार में रोहिंग्या संकट के चलते आंग सांग को पूरी दुनिया के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है। उन पर रोहिंग्या मुसलमानों पर की गई कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय दवाब बढ़ गया है। 4 लाख से ज्यादा रोहिंग्या ने म्यांमार से बांग्लादेश के लिए पलायन किया है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com