LIC की पॉलिसी लेने वाले जान लें यह नए नियम, जरूरी है

       भारत में अधिकतर लोगों के पास एलआईसी की कोई न कोई पॉलिसी जरूर है। एलआईसी का सबसे ज्यादा पॉलिसीधारक होना इस बात का सबूत है कि लोग इसमें विश्वास जता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एलआईसी की कोई भी पॉलिसी अगर आपने ले रखी है तो इसमें निवेश से जरूरी नियम जरूर जान लें। पॉलिसी से जुड़े नियमों में एलआईसी की ओर से कुछ बदलाव किए गए हैं। इसकी जानकारी आप एलआईसी की वेबसाइट पर या फिर किसी प्रतिनिधि से मिलकर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है यह नए नियम।.

लिंक कराना जरूरी है
एलआईसी की ओर से बताया गया है कि अब पॉलिसी लेने के साथ ही लोगों को अपना पैन कार्ड भी लिंक करानान होगा। ट्वीट करते हुए एलआईसी ने जानकारी दी है। वैसे भी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की डेट अब सरकार की ओर से 2022 तक कर दी गई है। आप मार्च तक इसे लिंक करा सकते हैं। इसके साथ ही रेगुलेटर सेबी ने भी नियम बना दिया है कि अब निवेशकों को पॉलिसी लेने के बाद आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी होगी।

ऐसे करा सकते हैं लिंक
अगर आपने एलआईसी की कोई पॉलिसी ली है तो उसके लिए आपको पैन कार्ड से लिंक कराना जरूरी है। आप चाहें तो घर में बैठकर बी इसे आॅनलाइन लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट(https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration) पर जाएं और वहां पर आॅनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। एलआईसी की साइट पर पॉलिसी की सूची को देखें और पैन की जानकारी दें। इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराएं और एलआईसी की ओर से मिले ओटीपी को उसमें दर्ज कर दें। इसके बाद आपका फार्म जमा हो जाएगा और रजिस्टेÑशन अगर स्वीकार कर लिया गया है तो आपको एक संदेश मोबाइल पर मिलेगा। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन पॉलिसी के साथ लिंक हो चुका है।

इस तरह से जांच सकते हैं अपनी स्थिति
एलआईसी पॉलिसी को पैन से लिंक कराने के लिए जो आप रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसमें कुछ दिनों बाद इसका पता स्टेटस से चल सकेगा। इसके लिए आप स्टेटस की जांच कर सकते हैं। आप एलआईसी की वेबसाइट पर जाएं और वहां जाकर आॅनलाइन चेकिंग पॉलिसी पैन स्टेटस पर क्लिक करें और अपनी जानकारी को भरें। अब पॉलिसी का स्टेटस आपको आसानी से पता चल जाएगा। एलआईसी के कामों को निपटाने के लिए अब आपको बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आप यहां 02268276827 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com