4 राशियां जो हमेशा लड़ने के लिए तैयार, कहीं आपकी राशि तो नहीं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का अपना अपना स्थान होता है और अलग-अलग महत्व होता है। यही कारण है कि सभी राशियों का प्रभाव भी अलग अलग ही होता है क्योंकि हर राशि का कोई न कोई ग्रह से संबंध होता है और इन्हीं ग्रहों के प्रभाव से ही मनुष्य का स्वभाव निर्धारित होता है। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे उन 4 राशियों के बारे में जो लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह चार राशियां बिना कुछ सोचे समझे लड़ाई करने के लिए तैयार रहते हैं जिसके बाद में अफसोस भी होता है। पर तब क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। लेकिन इन राशि वालों को मनाना भी बहुत ज्यादा कठिन होता है। तो चलिए जानते इन 4 राशियों के बारे में

वृषभ राशि
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ राशि है। इस राशि के जातक अत्यंत गुस्से वाले होते हैं और यही कारण है कि हर किसी से लड़ाई होती रहती है। इस राशि के जो जातक होते हैं अगर इनको कोई एक बात बुरी लग जाए इनका गुस्सा इतना ज्यादा होता है कि मैं शांत करा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। कई बार तो यह गुस्से के आधीन आकर कई ऐसे फैसले ले लेते हैं जिनका इन हो बाद में खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। वृषभ राशि के जातकों में खूबी होती है कि इनकी गलती होते हुए भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक लड़ाकू होने के साथ-साथ झगड़ालू और बहुत गुस्से वाले होते हैं। यह मूडी होते हैं। इस राशि के जातकों को कब गुस्सा आ जाए वह खुद ही नहीं पता चलता। यही कारण है कि इनके जीवन साथी प्रेमी या मित्रों को इनके गुस्से का भाजन होना पड़ता है।
इन जातकों को खुद नहीं ज्ञात होता है कि वह गुस्सा किस पर कर रहे हैं। छोटी सी बात को तेल का ताड़ बना देते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक भी क्रोधी होते हैं। इनके अंदर क्रोध इतना ज्यादा व्याप्त होता है कि इस क्रोध की सारी हदें पार कर देते हैं। सिंह राशि के जातक गलत चीज को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाते। यही कारण है कि इनके गुस्से को शांत करा पाना हर किसी के बस की बात नहीं। अगर सिंह राशि का कोई भी जातक आपसे गुस्सा कर रहा है तो बेहतर है कि आप शांत रहें या उससे दूरी बना ले।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक गुस्से में भूल जाते हैं कि वह किस से क्या बात कर रहे हैं। गुस्से में अक्सर गलत निर्णय ले लेते हैं जिसके बाद इनको पछताना भी पड़ता है। इनका क्रोध इतना भयानक होता है कि खुद इनके नियंत्रण में नहीं रहता कि वह इस क्रोध को कैसे शांत करें। इस राशि के जातक बहुत ज्यादा विचाराधीन होते हैं और इन्हें छोटी सी भी बात बहुत जल्दी खराब लग जाती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com