PM ने किया GES का उद्घाटन, इवांका ने कहा- इतनी महिलाओं की भागीदारी गर्व की बात

PM ने किया GES का उद्घाटन, इवांका ने कहा- इतनी महिलाओं की भागीदारी गर्व की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में मंगलवार को दोपहर बाद इवांका की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की उसके बाद उन्होंने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की।PM ने किया GES का उद्घाटन, इवांका ने कहा- इतनी महिलाओं की भागीदारी गर्व की बात

राम रहीम से मिलने फिर से जेल पहुंची मां और कह गई ये बड़ी बात…

समारोह के उद्घाटन के बाद इवांका ने भारत के लोगों को  70 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। और कहा कि प्राचीन शहर में प्रौद्योगिकी का इतना वृहत रूप देखना आश्चर्य से भर रहा है। इवांका ने कहा कि मैं पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिला इंटरप्रेन्योर की भागीदारी देख कर गर्व महसूस कर रही हूं। 

 प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए इवांका ने कहा कि आपने अपनी जिंदगी में जो पाया है वह असाधारण है। उन्होंने मोदी की सफलता को एक अलग नजरिये से देखते हुए कहा कि बचपन में चाय बेचने वाला आज देश का प्रधानमंत्री है, जो ये साबित करता है कि आप जो चाहते हैं वो आप अपनी मेहनत और लगन से हासिल कर सकते हैं। 

रंगारंग कार्यक्रम से हुई समिट की शुरुआत। उसके बाद पीएम मोदी और इवांका ने साथ-साथ समिट का उद्घाटन किया। इवांका  हैदराबाद में आयोजित  8 वें ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) में  बोल रही हैं और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इवांका ट्रंप कर रही हैं।

इवांका के बाद पीएम मोदी ने लोगो को संबोधित कर रहे हैं।  वुमन फर्स्ट प्रोस्पेरिटी फॉर ऑल थीम के साथ शुरू हुए  इस समिट में शामिल हो रही महिलाओं का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय पौराणिक कथाओं में महिलाओं को देवी कहा गया है, यानी शक्ति की देवी। पीएम ने कहा कि हमलोग मानते हैं कि किसी भी देश के विकास में महिला शक्ति का अहम योगदान होता है।   

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com