Politics: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुना!

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय के दौरे पर हैं। आज उनके जनता दर्शन कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले कल उन्होंने किसान चौपाल को संबोधित किया था।


राहुल गांधी ने आज अमेठी के मुंशीगंज गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया है। आज उनके पास अपनी फरियाद लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। गेस्ट हाउस के बाहर लंबी कतार लगी है। वह मुंशीगंज गेस्ट हाउस में लोगों से एक-एक कर मिल रहे हैं। वहां पर राहुल गांधी से मिलने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इसको देखते हुए गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों तीन दिन के अमेठी दौरे पर हैं। आज मुंशीगंज के गेस्ट हाउस में उनका जनता दर्शन कार्यक्रम चल रहा है। इसके बाद वह तिलोई के राजीव गांधी कॉलेज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। जिसके बाद उनका आज ही रायबरेली जाने का भी कार्यक्रम है। इससे पहले कल राहुल गांधी ने अपने अमेठी दौरे के पहले दिन नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर वार किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर किसान और रोजगार जैसे दो बड़े मुद्दों का समाधान नहीं कर सकते तो कह देंए हम ये काम छह महीने में करके दिखा देंगे। सात महीने के बाद राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जिसके तहत ही उन्होंने जगदीशपुर के कठौरा गांव में चौपाल लगाई थी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी सरकार की मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक मेक इन इंडिया, मेक इन अमेठी और मेक इन उत्तर प्रदेश नहीं करेंगे तब तक ये देश आगे नहीं जा सकता है।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com