Politics: लखनऊ से शुरू कर सकती हैं प्रियंका गांधी अपना सफर!

लखनऊ: सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की कवाद में जुट गयी हैं। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियों का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है।
इससे पहले प्रियंका 7 जनवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।


राहुल ने बैठक में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है। राहुल ने शनिवार को भी कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई हुई हैए जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को भी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की।

बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी बुधवार को पदभार संभालेंगे। अब बृहस्पतिवार को होने वाली अगली बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में नेताओं से चर्चा की।

प्रियंका को पूर्वी यूपी की 43 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट आती हैं। कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कमरा आवंटित हो गया है।

प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कक्ष के बगल में उनके पुराने कमरे में ही बैठेंगी। बतौर उपाध्यक्ष राहुल ने इसी कमरे से शुरुआत की थी और लंबे समय तक इसी में बैठते रहे थे। पार्टी महासचिव के तौर पर अपनी नियुक्ति के समय 23 जनवरी को प्रियंका विदेश में थीं जहां से वह सोमवार को ही वापस लौटी हैं। वापसी के बाद उन्होंने राहुल गांधी से मिलने के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की थीं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com