राम रहीम विवाद से DTC को हुआ करोड़ का नुकसान, NCR में आज भी नहीं चलेंगी बसें....

राम रहीम विवाद से DTC को हुआ करोड़ का नुकसान, NCR में आज भी नहीं चलेंगी बसें….

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। राम रहीम विवाद के बाद बसों में हुई तोड़फोड़ के बाद डीटीसी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। यानि रविवार को बहादुरगढ़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा की ओर डीटीसी की बसें नहीं जाएगी। शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ से पांच बसों में आगजनी की घटना हुई है।राम रहीम विवाद से DTC को हुआ करोड़ का नुकसान, NCR में आज भी नहीं चलेंगी बसें....Big News: कुछ ही देर में शुरु होने वाली है भाजपा भगाओ रैली!

शुक्रवार को एक एसी बस समेत पांच बसों में आगजनी और इतनी ही बसों में तोड़फोड़ से करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विवाद का असर शनिवार को बस सेवाएं पर भी रहा। शनिवार को रोज की तुलना में दस फीसदी बसें सड़कों पर कम उतरी। इसके चलते कई रूट पर सेवाएं प्रभावित हुई। 

बसें कम उतारने के पीछे कारण कई चालकों का ड्यूटी पर नहीं पहुंचना था जो कि हरियाणा से आते है। डीटीसी अधिकारी मान रहे है रविवार को भी सेवाएं इसी तरह रहेगी।     
  
डीटीसी अधिकारी के मताबिक दिल्ली लाहौर बस सेवाएं भी अगले आदेश तक बंद रहेगी। 28 अगस्त को राम रहीम को सजा सुनाएं जाने के बाद सुरक्षा की समीक्षा के बाद इसे चलाने पर फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह लाहौर बस सेवा को बंद किया गया है। 

डीटीसी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में यात्रियों की संख्या भी रोज की तुलना में कम रही। बस कम होने के बाद भी यात्रियों को दिक्कत नहीं आई। एनसीआर जाने वाली सभी बसों को दिल्ली बॉर्डर तक ही चलाई गई।   

कश्मीरी गेट पर छाया सन्नाटा, यात्री परेशान  

अंतरराज्जीय बस अड्डा कश्मीरी गेट पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की बसों की सेवाएं बंद होने से बस अड्डा खाली रहा। इन सभी राज्यों के टिकट काउंटर बंद रहे। जिन यात्रियों को इस रूट पर जाना था वह वहां पर भटकते नजर आएं। 

हिमाचल रोडवेड के काउंटर पर हाथ से लिखा नोटिस लगाया गया था कि 26 अगस्त को बस सेवाएं बंद है। इसके लिए कारण बाबा राम रहीम को बताया गया था।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com