Rape: एसएसबी जवान ने महिला से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके में रहने वाले एसएसबी के एक जवान ने मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला से दुराचार किया। घटना के दो दिन बाद तक दोनों परिवारों के बीच पंचायत चली। जब कोई नतीजा नहीं निकला तो पीडि़त महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। विभूतिखण्ड पुलिस ने आरोपी एसएसबी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।


लखीमपुर जनपद निवासी शिवमंगल सिंह एसएसबी में जवान के पद पर तैनात है। मौजूदा समय वह गोमतीनगर स्थित एसएसबी मुख्यालय में ड्यूटी कर रहा है। शिवमंगल सिंह विभूतिखण्ड के विजयीपुर इलाके में एक मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान में एक महिला भी अपने पति के साथ किराये पर रहती है।

बताया जाता है कि 14 जून को महिला घर पर अकेली थी। उसका पति कहीं बाहर गया था। महिला को अकेला देख शिवमंगल की नियत खराब हो गयी। पहले तो वह बहाने से महिला के घर के अंदर पहुंचा। इसके बाद उसने महिला से दुराचार किया।

आरोपी ने महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के लौटने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों परिवार के लोग जमा हुए। बातचीत और समझौते का दौर चला पर कोई नतीजा नहीं निकल सका।

रविवार को पीडि़त महिला शिकायत लेकर विभूतिखण्ड पुलिस के पास पहुंची। मामला महिला से जुड़ा था तो पुलिस ने फौरन एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में बीती रात विभूतिखण्ड पुलिस ने आरोपी एसएसबी जवान शिवमंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com