Rape: विधवा मामी से भांजे ने की ऐसी घिनौनी हरकत, सुनकर लोग रहेंगे दंग!

लखनऊ: मामी और भांजे के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रहने वाली एक विधवा के साथ उसके सगे भांजे ने दुराचार किया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


ठाकुरगंज इलाके में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ अपनी मां के घर पर रहती है। 31 अगस्त को महिला ने मलिहाबाद में रहने वाली अपनी सास को फोन कर डाक्टर को दिखाने की बात कही और देवर को भेजने के लिए कहा।

इस पर महिला की सास ने देवर की जगह उसके भांज शाकिब खान को भेज दिया। शाकिब खान महिला के घर पहुंचा। इसके बाद वह अपनी मामी को कैसरबाग डाक्टर के पास दिखाने के लिए ले गया। शाम को वह दोनों डाक्टर के यहां से लौटे। रात होने की वजह से शाकिब मामी के घर पर रूक गया।

देर रात करीब 4 बजे महिला की आंख खुली तो देखा कि शाकिब टहल रहा था। उसने शाकिब से इतनी रात में टहलने की बात पूछी तो शाकिब ने नींद न आने की बात कहते हुए मामी से अपने लिए चाय बनाने के लिए कहा। शाकिब के घिनौने मकसद से अनजान उसकी मामी किचन में उसके लिए चाय बनाने के लिए चली गयी। इसी बची आरोपी पीछे से किचन में घुसा और अपनी विधवा मामी का मुंह दबाकर उसको कमरे में ले गया और फिर उसके साथ दुराचार किया।

इस दौरान पीडि़ता ने आरोपी का विरोध भी किया तो उसने मामी के साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शाकिब वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना के अगले दिन पीडि़ता शिकायत लेकर ठाकुरगंज पुसिल के पास पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शाकिब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

घटना के बाद से आरोपी शाकिब फरार चल रहा था। बीती रात ठाकुरगंज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी शाकिब को दुबग्गा चौराहे के पास से धर लिया। आरोपी शाकिब प्रापटी डीलिंग में ब्रोकिंग का काम करता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com