Retirement: सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का किया ऐलान!

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की कमान बेटे राहुल गांधी को सौंपने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। सोनिया से जब पत्रकारों ने पार्टी में उनकी भावी भूमिका को लेकर सवाल पूछाए तो उन्होंने अपने रिटायरमेंट की बात कही।


सोनिया गांधी से शुक्रवार को जब पत्रकारों ने पूछा कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनका रोल किस तरह का रहेगाए तो उनका जवाब थाए मैं रिटायर हो रही हूं। बता दें कि सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। वह 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं। यह बदलाव देश की सबसे पुरानी पार्टी में नए युग का आगाज माना जा रहा है।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था। इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल ने ही नामांकन किया था। शनिवार को राहुल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल सकते हैं।

सोनिया गांधी ने ऐसे समय में रिटायरमेंट की घोषणा की हैए जब कांग्रेस पार्टी के सामने अपना जनाधार बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद से आधी सदी से अधिक समय तक देश पर शासन किया है। लेकिन बीजेपी का कद बढऩे के साथ ही देशभर की सियासत में कांग्रेस सिकुड़ती चली गई।

एक समय पूरे देश पर कांग्रेस का नियंत्रण थाए लेकिन वर्तमान में सिर्फ 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उसकी सरकार है। नेहरू.गांधी परिवार के वंशज राहुल ;47द्ध के सामने अब पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को लौटाने की चुनौती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com