RIL की 43वीं वार्षिक आम बैठक AGM में Jio Glass का किया ऐलान, 3D वीडियो कॉलिंग का उठा सकेंगे लुत्फ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में Jio Glass का ऐलान किया गया। यह कंपनी का लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इनोवेशन है। इसे jio की मिक्स्ड रिएलटी सर्विस के तहत विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक Jio Glass की मदद से 3D वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही स्टूडेंट्स Jio Glass की मदद से रोचक तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। दरअसल Jio Glass की मदद से क्लास रूम को 3D वर्चुअल रुम में बदला जा सकेगा। साथ ही रियल टाइम पर जियो मिक्सड रिएल्टी क्लाउड के जरिए होलिस्टिक क्लास दर्ज कराई जा सकेगी।

क्या होगा खास

Jio Glass में जियो की कटिंग एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर्स को बेस्ट क्लास मिक्स्ड रिएल्टी सर्विस मुहैया कराएगी। Jio Glass एक साधारण सा दिखने वाला चश्मा है, जो  कई तरह की खूबियों से लैस होगा। Jio Glass को वायरलेस तरीसे के कनेक्ट किया जा सकेगा। Jio Glass के एक बार इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद इसे लगाकर 3D वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकेगी। साथ ही स्टूडेंट जियोग्राफी जैसी सब्जेक्ट की पढ़ाई 3D मोड के जरिए कर पाएंगे। कंपनी की मानें, तो Jio Glass की मदद से इतिहास जैसे बोरिंग सब्जेक्ट को 3D ग्राफिक्स विजुअल्स से रोचक बनाया जा सकेगा।

रिलायंस जियो की तरफ से फिलहाल  Jio Glass के टेक्निकल पार्ट से रूबरू नहीं कराया गया है। लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि Jio Glass में उम्दा विजुअल्स के लिए शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह ऑडियो सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Jio Glass प्री-इंस्टाल 25 ऐप को सपोर्ट करेगा। Jio Glass का  वजह 75 ग्राम होगा। रिलायंस जियो की मानें, तो कोविड-19 के दौर में ऑनलाइन क्लासेस के साथ वर्क फ्रम होम की काफी डिमांड है। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में काफी इजाफा हो गया है। इस दौर में Jio Glass स्टूडेट्स, टीजर के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com