Royal Enfield :अब नय लुक में आ रही है थंडबर्ड 500!

मुम्बई: भारतीय युवाओं के दिल पर राज करने वाली रॉयल एनफील्ड की थंडबर्ड 500 अब नए लुक में आ गई है। इसका नाम थंडरबर्ड 500एक्स हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से ऐसी पुष्टि नहीं की गई। नई बाइक कंपनी की डीलरशिप पर पहुंच गई है।


एक ऑटोमोबाइल वेबसाइट को इन बाइक्स की तस्वीरें हाथ लगी हैं। तस्वीरों से पता लगता है कि बाइक का डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया हैए हालांकि स्टाइलिंग और कलर में बदलाव किए गए हैं।

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500एक्स में नया हैंडबार दिया गया है। सीट में भी बदलाव किया गया है। बाइक में नए प्रकार के एलॉय व्हील और ट्यूबलैस टायर मिलेंगे।

हालांकि इंजनए एग्जॉस्ट और सस्पेंशन को पहले जैसा ही रखा गया है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर एलॉय व्हील दिया गया है। दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक और 10 स्पॉक मिलेंगे। बाइक में रेड, ब्लू, येलो और व्हाइट कलर के ऑप्शन जोड़े गए हैं। कंपनी का मानना है कि बाइक के नए कलर युवाओं को खासे पसंद आएंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com