महीनों के इंतजार के बाद प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल शनिवार को एक-दूजे के हो गए। ब्रिटेन के शाही परिवार की इस शादी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में संपन्न हुए शादी समारोह में 1200 आम लोगों के साथ हजारों मेहमान मौजूद थे। हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपनी करीबी दोस्त मर्केल की शादी में शामिल हुईं। मर्केल सफेद रंग के पारंपरिक पोशाक में अपने नन्हे ब्राइड्स मेड के साथ विवाह स्थल तक पहुंची। अन्य बच्चों के साथ प्रिंस विलियम के बेटे प्रिंस जार्ज ने पेज ब्यॉज और बेटी शार्लोट ने ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई। खुद प्रिंस चार्ल्स हैरी के बेस्ट मैन बने थे। शादी के दौरान हीथरॉ एयरपोर्ट ने विंडसर के ऊपर से गुजरने वाले एयरस्पेस को 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया था। टूटी कई परंपराएं, दिखा नया अंदाज टेलीविजन शो सूट्स से मशहूर हुईं अभिनेत्री मेघन ने अपनी शादी में कई पुरानी परंपराओं को नए अंदाज में पेश किया। वह विंडसर कैसल के परिसर में अकेली पहुंची जहां से प्रिंस चार्ल्स उन्हें चर्च के अंदर ले गए। हैरी के पिता चार्ल्स इस शादी में मर्केल के पिता की भूमिका निभा रहे थे। मर्केल ने प्रिंसेस डायना द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए अपने पति की आज्ञा का पालन करने का वचन नहीं लिया। रिसेप्शन के दौरान मेघन ने मेहमानों के सामने स्पीच भी दी। इससे पहले शाही परिवार की किसी बहू ने ऐसा नहीं किया। एक-दूसरे को पहनाई बेशकीमती अंगूठी हैरी ने मर्केल को शाही परिवार की परंपरा के अनुसार वेल्श गोल्ड से बनी अंगूठी जबकि मर्केल ने हैरी को प्लैटिनम से बनी अंगूठी पहनाई। शाही परिवार के अन्य पुरुषों से विपरीत हैरी शादी के बाद भी अंगूठी पहने रहेंगे। शादी के बाद ससेक्स के राजकुमार और राजकुमारी होंगे हैरी व मर्केल ब्रिटेन की राजगद्दी के छठें नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी अब ड्यूक ऑफ ससेक्स जबकि मर्केल डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएंगी। महारानी एलिजाबेथ ने दोनों को इस टाइटल से नवाजा है। भारत से शामिल हुए मेहमान शाही शादी में "मायना महिला फाउंडेशन" की संस्थापक सुहानी जलोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ संस्था की तीन अन्य महिलाओं ने भी पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर शादी में आम आदमी के तौर पर हिस्सा लिया। दरअसल, शाही दंपती ने शादी में मिले दान से जमा हुई राशि को चैरिटी में देने की घोषणा की थी। मुंबई के स्लम में महिलाओं को कम कीमत पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने वाली मायना महिला फाउंडेशन को भी चैरिटी के लिए चुना गया था। इनके अतिरिक्त मैकरून (बिस्कुट) का बिजनेस करने वाली भारतवंशी शेफ रोजी गिंडे ने भी शादी में हिस्सा लिया। ओपेरा विन्फ्रे व डेविड बेकहम समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद ओपेरा विन्फ्रे व जॉर्ज कोलोनी के साथ फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स समेत कई सेलेब्रिटी शाही शादी का हिस्सा बने। इन सितारों की मौजूदगी ने प्रिंस हैरी व मर्केल की शादी को और खास बना दिया। ब्रिटेन की 1200 जनता शाही शादी में होगी शामिल - ब्रिटेन की जनता से 1200 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 600 बाहरी अतिथि इस रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। वे दक्षिणी दरवाजे से होकर चैपल तक जायेंगे। - मर्केल और उनकी माता अपने होटल से कैसल के लिए रवाना होंगे। यहां कार से उतरने के बाद वे कैसल तक पैदल चल कर जायेंगे, ताकि वहां उपस्थित मीडिया और लोग शाही दुल्हन की झलक देख सकें। - ब्रिटिश शाही परिवार के सभी सदस्य भी इसके बाद कैसल की तरफ रवाना होंगे। उनमें से कुछ पैदल होंगे जबकि कुछ कार में होंगे। - हैरी और उनके बड़े भाई व उनके बेस्ट मैन प्रिंस विलियम पैदल चलकर चैपल तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात करते हुए और उनका स्वागत करते हुए चैपल के दरवाजे तक पहुंचेंगे। - हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स और उनीक पत्नी कैमिला भी गैलिली पोर्च तक पहुंचे हैं। मर्केल की माता भी अब गेलिली पोर्च तक पहुंची जहां विंडसोर कैसल के डीन ने उनका स्वागत किया। - क्वीन एलिजाबेथ आने वाले मेहमानों में सबसे अंतिम में आने वाली सदस्य रहीं। - मर्केल अपनी ब्राइडमेड्स और पेज बॉयज के साथ चैपल के अंदर पश्चिम के दरवाजे से प्रेवश करेंगी। जब वे चैपल के अंदर आधे दूर तक चली जाएंगी तो प्रिंस चार्ल्स उनके साथ आयेंगे। - विंडसोर के डीन डेविड कॉर्नर सेवा पर तैनात हो जायेंगे। कैसल के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बे अब दोनों से शादी की प्रतिज्ञा करवायेंगे। - इस अवसर पर प्रिसाइडिंग बिशप माइकल करी समारोह को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक यहां पर ये शाही शादी संपन्न हो जाएगी। - यहां से नवविवाहित शाही जोड़ा बाहर निकलकर उपस्थित 200 अतिथियों को संबोधित करेंगे। परिवार के अन्य सदस्य और उन्हें हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेंगे। - इसके बाद शाही जोड़ा शाही बग्गी पर बैठकर कैसल का दौरा करेगा। सभी अतिथि सेंट जॉर्ज हॉल में आयोजित रिसेप्शन की तरफ बढ़ेंगे। - बाद में शाही कपल भी उन्हें ज्वाइन करेंगे। इसके बाद ये जोड़ा शाम के शाही रिसेप्शन के लिए फ्रॉगमोर हाउस की तरफ रवाना होगा।

Royal Wedding: एक-दूजे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

महीनों के इंतजार के बाद प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल शनिवार को एक-दूजे के हो गए। ब्रिटेन के शाही परिवार की इस शादी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं।महीनों के इंतजार के बाद प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल शनिवार को एक-दूजे के हो गए। ब्रिटेन के शाही परिवार की इस शादी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं।  विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में संपन्न हुए शादी समारोह में 1200 आम लोगों के साथ हजारों मेहमान मौजूद थे।  हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपनी करीबी दोस्त मर्केल की शादी में शामिल हुईं। मर्केल सफेद रंग के पारंपरिक पोशाक में अपने नन्हे ब्राइड्स मेड के साथ विवाह स्थल तक पहुंची।  अन्य बच्चों के साथ प्रिंस विलियम के बेटे प्रिंस जार्ज ने पेज ब्यॉज और बेटी शार्लोट ने ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई।  खुद प्रिंस चार्ल्स हैरी के बेस्ट मैन बने थे। शादी के दौरान हीथरॉ एयरपोर्ट ने विंडसर के ऊपर से गुजरने वाले एयरस्पेस को 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया था।  टूटी कई परंपराएं, दिखा नया अंदाज  टेलीविजन शो सूट्स से मशहूर हुईं अभिनेत्री मेघन ने अपनी शादी में कई पुरानी परंपराओं को नए अंदाज में पेश किया। वह विंडसर कैसल के परिसर में अकेली पहुंची जहां से प्रिंस चार्ल्स उन्हें चर्च के अंदर ले गए। हैरी के पिता चार्ल्स इस शादी में मर्केल के पिता की भूमिका निभा रहे थे।  मर्केल ने प्रिंसेस डायना द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए अपने पति की आज्ञा का पालन करने का वचन नहीं लिया। रिसेप्शन के दौरान मेघन ने मेहमानों के सामने स्पीच भी दी। इससे पहले शाही परिवार की किसी बहू ने ऐसा नहीं किया।  एक-दूसरे को पहनाई बेशकीमती अंगूठी  हैरी ने मर्केल को शाही परिवार की परंपरा के अनुसार वेल्श गोल्ड से बनी अंगूठी जबकि मर्केल ने हैरी को प्लैटिनम से बनी अंगूठी पहनाई। शाही परिवार के अन्य पुरुषों से विपरीत हैरी शादी के बाद भी अंगूठी पहने रहेंगे।  शादी के बाद ससेक्स के राजकुमार और राजकुमारी होंगे हैरी व मर्केल  ब्रिटेन की राजगद्दी के छठें नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी अब ड्यूक ऑफ ससेक्स जबकि मर्केल डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएंगी। महारानी एलिजाबेथ ने दोनों को इस टाइटल से नवाजा है।  भारत से शामिल हुए मेहमान  शाही शादी में "मायना महिला फाउंडेशन" की संस्थापक सुहानी जलोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ संस्था की तीन अन्य महिलाओं ने भी पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर शादी में आम आदमी के तौर पर हिस्सा लिया।  दरअसल, शाही दंपती ने शादी में मिले दान से जमा हुई राशि को चैरिटी में देने की घोषणा की थी। मुंबई के स्लम में महिलाओं को कम कीमत पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने वाली मायना महिला फाउंडेशन को भी चैरिटी के लिए चुना गया था। इनके अतिरिक्त मैकरून (बिस्कुट) का बिजनेस करने वाली भारतवंशी शेफ रोजी गिंडे ने भी शादी में हिस्सा लिया।  ओपेरा विन्फ्रे व डेविड बेकहम समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद  ओपेरा विन्फ्रे व जॉर्ज कोलोनी के साथ फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स समेत कई सेलेब्रिटी शाही शादी का हिस्सा बने। इन सितारों की मौजूदगी ने प्रिंस हैरी व मर्केल की शादी को और खास बना दिया।  ब्रिटेन की 1200 जनता शाही शादी में होगी शामिल  - ब्रिटेन की जनता से 1200 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 600 बाहरी अतिथि इस रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। वे दक्षिणी दरवाजे से होकर चैपल तक जायेंगे।  - मर्केल और उनकी माता अपने होटल से कैसल के लिए रवाना होंगे। यहां कार से उतरने के बाद वे कैसल तक पैदल चल कर जायेंगे, ताकि वहां उपस्थित मीडिया और लोग शाही दुल्हन की झलक देख सकें।  - ब्रिटिश शाही परिवार के सभी सदस्य भी इसके बाद कैसल की तरफ रवाना होंगे। उनमें से कुछ पैदल होंगे जबकि कुछ कार में होंगे।  - हैरी और उनके बड़े भाई व उनके बेस्ट मैन प्रिंस विलियम पैदल चलकर चैपल तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात करते हुए और उनका स्वागत करते हुए चैपल के दरवाजे तक पहुंचेंगे।  - हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स और उनीक पत्नी कैमिला भी गैलिली पोर्च तक पहुंचे हैं। मर्केल की माता भी अब गेलिली पोर्च तक पहुंची जहां विंडसोर कैसल के डीन ने उनका स्वागत किया।  - क्वीन एलिजाबेथ आने वाले मेहमानों में सबसे अंतिम में आने वाली सदस्य रहीं।  - मर्केल अपनी ब्राइडमेड्स और पेज बॉयज के साथ चैपल के अंदर पश्चिम के दरवाजे से प्रेवश करेंगी। जब वे चैपल के अंदर आधे दूर तक चली जाएंगी तो प्रिंस चार्ल्स उनके साथ आयेंगे।  - विंडसोर के डीन डेविड कॉर्नर सेवा पर तैनात हो जायेंगे। कैसल के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बे अब दोनों से शादी की प्रतिज्ञा करवायेंगे।  - इस अवसर पर प्रिसाइडिंग बिशप माइकल करी समारोह को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक यहां पर ये शाही शादी संपन्न हो जाएगी।  - यहां से नवविवाहित शाही जोड़ा बाहर निकलकर उपस्थित 200 अतिथियों को संबोधित करेंगे। परिवार के अन्य सदस्य और उन्हें हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेंगे।  - इसके बाद शाही जोड़ा शाही बग्गी पर बैठकर कैसल का दौरा करेगा। सभी अतिथि सेंट जॉर्ज हॉल में आयोजित रिसेप्शन की तरफ बढ़ेंगे।  - बाद में शाही कपल भी उन्हें ज्वाइन करेंगे। इसके बाद ये जोड़ा शाम के शाही रिसेप्शन के लिए फ्रॉगमोर हाउस की तरफ रवाना होगा।

विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में संपन्न हुए शादी समारोह में 1200 आम लोगों के साथ हजारों मेहमान मौजूद थे।

हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपनी करीबी दोस्त मर्केल की शादी में शामिल हुईं। मर्केल सफेद रंग के पारंपरिक पोशाक में अपने नन्हे ब्राइड्स मेड के साथ विवाह स्थल तक पहुंची।

अन्य बच्चों के साथ प्रिंस विलियम के बेटे प्रिंस जार्ज ने पेज ब्यॉज और बेटी शार्लोट ने ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई।

खुद प्रिंस चार्ल्स हैरी के बेस्ट मैन बने थे। शादी के दौरान हीथरॉ एयरपोर्ट ने विंडसर के ऊपर से गुजरने वाले एयरस्पेस को 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया था।

टूटी कई परंपराएं, दिखा नया अंदाज

टेलीविजन शो सूट्स से मशहूर हुईं अभिनेत्री मेघन ने अपनी शादी में कई पुरानी परंपराओं को नए अंदाज में पेश किया। वह विंडसर कैसल के परिसर में अकेली पहुंची जहां से प्रिंस चार्ल्स उन्हें चर्च के अंदर ले गए। हैरी के पिता चार्ल्स इस शादी में मर्केल के पिता की भूमिका निभा रहे थे।

मर्केल ने प्रिंसेस डायना द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए अपने पति की आज्ञा का पालन करने का वचन नहीं लिया। रिसेप्शन के दौरान मेघन ने मेहमानों के सामने स्पीच भी दी। इससे पहले शाही परिवार की किसी बहू ने ऐसा नहीं किया।

एक-दूसरे को पहनाई बेशकीमती अंगूठी

हैरी ने मर्केल को शाही परिवार की परंपरा के अनुसार वेल्श गोल्ड से बनी अंगूठी जबकि मर्केल ने हैरी को प्लैटिनम से बनी अंगूठी पहनाई। शाही परिवार के अन्य पुरुषों से विपरीत हैरी शादी के बाद भी अंगूठी पहने रहेंगे।

शादी के बाद ससेक्स के राजकुमार और राजकुमारी होंगे हैरी व मर्केल

ब्रिटेन की राजगद्दी के छठें नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी अब ड्यूक ऑफ ससेक्स जबकि मर्केल डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएंगी। महारानी एलिजाबेथ ने दोनों को इस टाइटल से नवाजा है।

भारत से शामिल हुए मेहमान

शाही शादी में “मायना महिला फाउंडेशन” की संस्थापक सुहानी जलोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ संस्था की तीन अन्य महिलाओं ने भी पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर शादी में आम आदमी के तौर पर हिस्सा लिया।

दरअसल, शाही दंपती ने शादी में मिले दान से जमा हुई राशि को चैरिटी में देने की घोषणा की थी। मुंबई के स्लम में महिलाओं को कम कीमत पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने वाली मायना महिला फाउंडेशन को भी चैरिटी के लिए चुना गया था। इनके अतिरिक्त मैकरून (बिस्कुट) का बिजनेस करने वाली भारतवंशी शेफ रोजी गिंडे ने भी शादी में हिस्सा लिया।

ओपेरा विन्फ्रे व डेविड बेकहम समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

ओपेरा विन्फ्रे व जॉर्ज कोलोनी के साथ फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स समेत कई सेलेब्रिटी शाही शादी का हिस्सा बने। इन सितारों की मौजूदगी ने प्रिंस हैरी व मर्केल की शादी को और खास बना दिया।

ब्रिटेन की 1200 जनता शाही शादी में होगी शामिल

– ब्रिटेन की जनता से 1200 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 600 बाहरी अतिथि इस रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। वे दक्षिणी दरवाजे से होकर चैपल तक जायेंगे।

– मर्केल और उनकी माता अपने होटल से कैसल के लिए रवाना होंगे। यहां कार से उतरने के बाद वे कैसल तक पैदल चल कर जायेंगे, ताकि वहां उपस्थित मीडिया और लोग शाही दुल्हन की झलक देख सकें।

– ब्रिटिश शाही परिवार के सभी सदस्य भी इसके बाद कैसल की तरफ रवाना होंगे। उनमें से कुछ पैदल होंगे जबकि कुछ कार में होंगे।

– हैरी और उनके बड़े भाई व उनके बेस्ट मैन प्रिंस विलियम पैदल चलकर चैपल तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात करते हुए और उनका स्वागत करते हुए चैपल के दरवाजे तक पहुंचेंगे।

– हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स और उनीक पत्नी कैमिला भी गैलिली पोर्च तक पहुंचे हैं। मर्केल की माता भी अब गेलिली पोर्च तक पहुंची जहां विंडसोर कैसल के डीन ने उनका स्वागत किया।

– क्वीन एलिजाबेथ आने वाले मेहमानों में सबसे अंतिम में आने वाली सदस्य रहीं।

– मर्केल अपनी ब्राइडमेड्स और पेज बॉयज के साथ चैपल के अंदर पश्चिम के दरवाजे से प्रेवश करेंगी। जब वे चैपल के अंदर आधे दूर तक चली जाएंगी तो प्रिंस चार्ल्स उनके साथ आयेंगे।

– विंडसोर के डीन डेविड कॉर्नर सेवा पर तैनात हो जायेंगे। कैसल के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बे अब दोनों से शादी की प्रतिज्ञा करवायेंगे।

– इस अवसर पर प्रिसाइडिंग बिशप माइकल करी समारोह को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक यहां पर ये शाही शादी संपन्न हो जाएगी।

– यहां से नवविवाहित शाही जोड़ा बाहर निकलकर उपस्थित 200 अतिथियों को संबोधित करेंगे। परिवार के अन्य सदस्य और उन्हें हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेंगे।

– इसके बाद शाही जोड़ा शाही बग्गी पर बैठकर कैसल का दौरा करेगा। सभी अतिथि सेंट जॉर्ज हॉल में आयोजित रिसेप्शन की तरफ बढ़ेंगे।

– बाद में शाही कपल भी उन्हें ज्वाइन करेंगे। इसके बाद ये जोड़ा शाम के शाही रिसेप्शन के लिए फ्रॉगमोर हाउस की तरफ रवाना होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com