शनि जयंती पर पूजा करने के लिए तैयार हो जाइए। यह वह दिन है जब आपको अपने कष्टों से निवारण मिल सकेगा। शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह दिन काफी खास है। इस दिन आपको उपाय करने से काफी लाभ होगा। आप कुछ उपाय कर अपने कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं और शनिदेव की कृपा भी। साथ ही आपके तमाम काम भी बनते हैं। इस बार शनि जयंती 30 मई को पड़ रही है।

कुछ उपाय बेहतरी के लिए
शनि जयंती पर जो उपाय बताए जा रहे हैं वह काफी लाभ दायक है। उन उपायों से कष्ट तो दूर होते ही हैं साथ ही संतुष्टि भी मिलती है। जीवन में किसी तरह की तकलीफ हो उससे भी मुक्ति मिलती है। शनिदेव न्याय के देवता हैं। उनकी अगर पूजा करते हैं तो आपको सच बोलतना होता है और हमेशा न्याय करना होता है। अन्याय को देवता पसंद नहीं करते हैं। वैसे तो कई उपाय शनि जयंती पर किए जाते हैं लेकिन तीन से चार उपाय करना ही बेहतर होगा। इस बार शनि जयंती अमावस के दिन पड़ रहा है और उस दिन सोमवार पड़ रहा है।
शनि जयंती पर करें यह
शनि जयंती पर आपको तीन उपाय करना होगा जो आपको शनि जयंती की रात में करना चाहिए। शनि जयंती पर आपको सूर्यास्त के बाद तुलसी की पूजा करनी चाहिए। हालांकि तुलसी को छूना नहीं चाहिए। अगर पूजा करते समय तुलसी को छुआ तो दोष लगेगा। शनि जयंती के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन कमल फूल और कमल गट्टे की माला चढ़ाना अच्छा होता है। इस दिन सोमवार पड़ रहा है तो ऐसे में आप चाहें तो भगवान शिव की भी पूजा कर सकते हैं। आपको शिवलिंग पर चावल चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि शिवलिंग पर कभी टूटे चावल नहीं चढ़ाना चाहिए और चावल चढ़ाने के बाद दीपक जलाना चाहिए। अगर आपको यह उपाय करना है तो आपको यह रात में ही करना होगा।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					