इस बार शनिवार को दो अद्भुत कार्य होंगे। एक तो इसी दिन अमावस पड़ रही है और दूसरा साल का पहला सूर्यग्रहण भी इसी दिन पड़ रहा है। विशेष खगोलीय घटना से ज्योतिषीय प्रभाव भी जरूर पड़ेगा। वैसे तो हर माह कृष्ण पक्ष में अमावस पड़ती है लेकिन वैशाख मास की अमावस खास है। इसे वैशाख अमावस भी कहते हैं। इस दिन शनिवार पड़ने से यह और अधिक महत्व देने वाली बन गई है। शनिवार को अमावस पड़ने से इसका नाम शनिचरी अमावस्या भी पड़ा है। आइए जानते हैं इस दिन क्या उपाय करने से कष्ट दूर होंगे।

न्याय के देवता शनि की होगी पूजा
शनिदेव न्याय के देवता हैं। उनकी पूजा करने वालों को हमेशा झूठ और अन्याय करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनिवार को वैसे तो इनकी पूजा की जाती है लेकिन शनिचरी अमावस के दिन इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। यह खास दिन काफी अच्छा माना जाता है। जिससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और फल मिलता है।
क्या करें उपाय
शनिवार के दिन शनिदेव के साथ हनुमान की पूजा जरूर करनी चाहिए। हनुमान जी को प्रसाद में बूंदी या फिर बेसन का लड्डू चढ़ा सकते हैं। चने की दाल और गुड़ भी चढ़ाना अच्छा माना जाता है। शनिवार के दिन सात मुखी रूद्राक्ष को धोने के बाद 108 बार शनि जी का जाप करें और बाद में इसे पहन लें। शुक्रवार को काला कपड़े लेकर उसमें सवा पाव काली उड़द को बांध लें और अपने समीप रख लें और शनिवार को शनि मंदिर में रख दें। आप चाहें तो सुरमा भी नौ बार अपने से उतारकर कहीं सुनसान जगह पर मिट्टी में दबा सकते हैं। शनि चालीसा का पाठ शनिवार को शनिदेव की पूजा करते हुए जरूर पढ़ें। शनिवार को शनिदेव को सरसो का तेल और काले तिल चढ़ाएं।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features