तैरने वाले इस होटल में बिताएं रात, अगली सुबह नए ठिकाने पर पहुंचाएगा अपने आप

जापान तकनीक के लिए शुरुआत से जाना जाता है। यह तकनीक कौशल इसकी इमारतों और होटलों में भी देखने को मिलता है। ऐसा ही आधुनिक तकनीक का एक शानदार नमूना जापान ने पेश किया है। कैप्सूल होटल के रूप में। यह पानी में तैरता है। अपने आप एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंच जाता है। रात में जिस लोकेशन पर आप सोएंगे, हो सकता है सुबह आप कहीं और हों। इंटरनेट पर इस तैरने वाले होटल ने खूब धूम मचा रखी है।

तैरने वाले इस होटल में बिताएं रात, अगली सुबह नए ठिकाने पर पहुंचाएगा अपने आप

तैरने वाले इस होटल का नाम मीजूकामी (Mizukami Hotel) है। यह नीदरलैंड्स के पार्क हुइस तेन बॉश से खासा प्रेरित है। दिखने में यह भले ही छोटा हो, लेकिन इसके भीतर सबकुछ है। बिस्तर, टॉयलेट और शॉवर जैसी सुविधाएं आपको इसमें मिलेंगी।

अभी-अभी: राम रहीम पर रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कह- ‘जो अपराधी है, सज़ा भुगते और आचरण में सुधार लाए’

हुइस तेन बॉश के अध्यक्ष हाइडो सवाडा ने इस बारे में बताया कि यह सामान्य होटल जैसा है। 36 से 38 स्क्वॉयर मीटर। इसमें चार लोग आराम में ठहर सकते हैं। यह धीमे-धीमे उस द्वीप की ओर बढ़ता जाता है, जो हाल में कंपनी ने रिसॉर्ट बनाने के लिए खरीदा है। अगले साल तक उसके शुरू होने की संभावना है।

माटोमी न्यूज के मुताबिक कुछ लोगों की इस पर प्रतिक्रिया रही कि वह इसमें ठहरने पर घबरा रहे थे। वे सोए जापान में थे, लेकिन जब उनकी नींद खुली तो वह उत्तर कोरिया में थे। होटल में एक रात बिताने के लिए 300 डॉलर (तकरीबन 19 हजार एक सौ तिरेपन रुपए) खर्चने पड़ेंगे।

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com