ऑल्टो अब नए रंग रूप में आएगी सामने, जानिए क्या हुआ बदलाव

भारत में मारुति 800 के बाद आॅल्टो एक ऐसी कार रही जिसने लोगों के दिलों में जगह बनाई। मध्यम वर्गीय परिवारों के बीच यह बेहद पसंद की गई। भारतीय सड़कों पर यह खूब दौड़ती दिखी। समय-समय पर आॅल्टो में मारुति की ओर से कुछ न कुछ बदलाव किए गए जिससे यह लोगों की नजरों में और बढ़ी। बताया जा रहा है कि आॅल्टो अब फिर से अपने नए रंग रूप में लोगों के सामने आएगी। इसमें इंजन में बदलाव तो होगा ही साथ ही तकनीक और रंग में बदलाव दिख सकते हैं। क्या है नया, आइये जानते हैं।

लीक हुआ वीडियो
आॅल्टो का नया वीडियो लीक हो गया है। भारत में मारुति युवाओं को आकर्षित करने के लिए तैयारी कर रही है। जैसा कि हमें पता है कि मारुति कंपनी जापान की सुजुकी कंपनी की साझेदारी में है। ऐसे में वहां की डिजाइन का कुछ असर यहां दिख सकता है। जापान की कार की एक ऐसी ही डिजाइन लीक होने के बाद चर्चा में आ गया है। जापान में तैयार हो रही यह कार काफी अलग दिख रही है। सोशल मीडिया में इसका वीडयो वायरल होने के बाद लोगों में उत्सुकता भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इससे पता चल रहा है कि कार काफी अलग डिजाइन और खूबियों के साथ आ सकती है। यह पोस्ट सुजुकी गैराज नाम से इंस्टा पर पोस्ट है। इसमें कलर का भी पता चल रहा है। यह बिल्कुल अलग है और कार का डिजाइन भी पहले से बदला गया है।

क्या पता चल रही है खासियत
जानकारी के मुताबिक, कार का यह वर्जन बिल्कुल अलग होगा। इसके इंटीरियर में भी बदलाव है। डैशबोर्ड में भी टचस्क्रीन मिलेगी और यह मनोरंजन के साथ जानकारी भी देगा। इसमें एसी भी वर्टिकल स्थिति में मिलेगा। कार में ट्रिम्स सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल भी है। ये काफी शानदार फीचर बताए जा रहे हैं। अगर यह भारतीय कार मॉडल में भी आते हैं तो यह लोगों को काफी पसंद आ सकता है। हालांकि अभी बहुत कुछ जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह 796सीसी के 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस होगी। भारत में मारुति 1.0 लीट के10 इंजन के साथ आ सकती है। यह 90एमएम का पीक टार्क जेनरेट करती है और आटोमैटिक गियरबाक्स भी है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com