Swine Flu: पूर्व सीएम को स्वाइल फ्लू ने बनाया शिकार, अस्पताल में एडमिट!

शिमला: भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अब हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को स्वाइन फ्लू से अपन चपेट में ले लिया है। फिलहाल उनका इलाज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आईजीएमसी में चल रहा है।


डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सिंह के स्वाइन फ्लू से पीडि़त होने की पुष्टि हुई। सांस संबंधी समस्या के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार आईजीएमसी में 21 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिनमें से चार की मौत हो चुकी है जबकि उना जिले के दो रोगियों की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हुई।

बीते गुरुवार को दिलली उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी की निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को अन्य पीठ के पास भेज दिया है। निचली अदालत ने मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि सिंह की याचिका पर सुनवाई अन्य पीठ द्वारा की जाएगी।

दंपति ने इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश को निरस्त करने का अनुरोध किया था। निचली अदालत ने 10 दिसंबर 2018 को आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व नेता व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और सात अन्य के खिलाफ आपराधिक कदाचार और अन्य आरोपों के तहत अरोप तय करने का आदेश दिया था। उनके खिलाफ 29 जनवरी को औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com