इस शख्स ने डायल 100 सर्व‌िस पर उड़ाया मजाक, छानबीन जारी....

इस शख्स ने डायल 100 सर्व‌िस पर उड़ाया मजाक, छानबीन जारी….

एक युवक को डायल 100 सर्व‌िस पर मजाक करने की सूझी। उसने ऐसा कर भी द‌िया लेक‌िन बाद में उसके ल‌िए मुस‌ीबत ये खड़ी हो गई क‌ि पुल‌िस उसे तलाशती हुई उसके घर पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ…इस शख्स ने डायल 100 सर्व‌िस पर उड़ाया मजाक, छानबीन जारी....

गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगा एक-एक लाख का मुआवजा

इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। शख्स अपने घर से फरार म‌िला। भले ही ये मजाक हो लेक‌िन जहां मामला पुल‌िस से जुड़ जाता है वहां गंभीरता स्वंय आ जाती है ज‌िसके बाद हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। 

हालांक‌ि इस मामले में अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। उल्टा पुल‌िस आरोपी का नाम छ‌ुपाती नजर आई। पुल‌िस आरोपी के घर पहुंची लेक‌िन वह घर पर नहीं म‌िला। यूपी के कानपुर देहात के भीतरगांव की ये घटना श‌न‌िवार शाम सामने आई। पुल‌िस ने युवक के पर‌िजनों से दंडात्मक कार्रवाई बात कही लेक‌िन बाद में पूरा मामला रफादफा होते नजर आया। 

इस मामले के बारे में जानने की कोश‌िश की गई तो पुल‌िस युवक का नाम बताने से भी कतराती नजर आई। आख‌िर ऐसा क्या हुआ था। जानकारी के मुताब‌िक ​भीतरगांव पुलिस की डायल हन्ड्रेड सेवा पर फोन कर शिकायतकर्ता ने कहा था- ‘मैडम बहुत मच्छर लग रहे हैं, हमे उठाये लिये जा रहे हैं।’ पुल‌िस तुरंत समझ गई थी क‌ि कोई इस नंबर पर फोन कर मजाक कर रहा है। जब पुलिस गांव पहुचीं तो शिकायतकर्ता घर से भाग गया। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com