टाॅप 10 बॉलीवुड (bollywood) गानों संग होली पर मचाएं धूम,

इन टाॅप 10 #top10Holisongs बॉलीवुड (bollywood) गानों संग होली पर मचाएं धूम, डीजे पर प्ले होते ही झूम उठेगा मन #tostips
होली पर इन टाॅप 10 #top10Holisongs  बॉलीवुड (bollywood) गानों  के संग मचाएं धूम, झूम कर नाचे व लगाएं गुलाल
रंगों और भाईचारे का त्योहार होली सिर पर है। इस साल होली के रंग, गुझिया का स्वाद और अपनों का प्यार साथ होने के संग-संग होली पर फिल्माए बाॅलीवुड (bollywood) के कुछ सदाबहार गानों #top10Holisongs   से त्योहार को यादगार बना लेते हैं। तो ये रहे बाॅलीवुड(bollywood) के सदाबहार होली गीत, जिन्हें सुन झूम उठेगा आपका मन #tostips
1. आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली #top10Holisongs
आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंग हम होली साॅन्ग (#top10Holisongs) एक्टर राजेश खन्ना व आशा पारेख की केमिस्ट्री पर फिल्माया गया है। इस गाने को स्वर लतामंगेश्कर जी ने दिया है। बता दें कि होली का ये फेमस और दिल को छू लेने वाला गीत 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘कटी पतंग’ से है।
2. होली के दिन दिल मिल जाते हैं
#top10Holisongs
होली के दिन दिल मिल जाते हैं गाना अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी व धर्मेंद पर फिल्माया गया है। ये गाना और फिल्म शोले दोनों ही सुपरहिट साबित हुए थे। इसे स्वर दिया है लतामंगेश्कर व किशोर कुमार ने। बता दें कि ‘शोले’ साल 1975 में रिलीज हुई थी।
3. रंग बरसे, भीगे चुनरवाली
#top10Holisongs
इस गाने में अमिताभ बच्चन व रेखा की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इस गाने की खास बात ये है कि इसे खुद अमिताभ बच्चन ने ही गाया है। ये गाना 1981 में आई फिल्म ‘सिलासिला’ का है जिसे होली पर प्ले किए बिना आप रह नहीं पाएंगे।
4. होली खेलें रघुबीरा अवध में
#top10Holisongs
ये गाना फिल्म ‘बागबान’ से है जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस गाने को अमिताभ बच्चन के साथ-साथ अल्का यागनिक, उदित नारायण व सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने में हेमा मालिनी व अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के साथ होली खेलते दिख रहे हैं।
5. बलम पिचकारी #top10Holisongs
होली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट गानों में से एक बलम पिचकारी भी है। ये गाना साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ का है। इस गाने में कल्कि कोचलिन, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ होली में एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आ रहे हैं।
6. लेट्स प्ले होली #top10Holisongs
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों ही कलाकार होली के रंग में सराबोर दिख रहे हैं। ये साॅन्ग 2005 में आई फिल्म ‘वक्त’ का है।
7. बदरी की दुल्हनिया
#top10Holisongs
ये गाना फिल्म ‘बदरी की दुल्हनिया’ (2017) का टाइटल साॅन्ग है जिसमें आलिया भट्ट व वरुण धवन का धांसू डांस और होली सेलिब्रेशन दिखाई दे रहा है। इसे मोनाली ठाकुर, नेहा कक्कड़ व देव नेगी ने मिल कर गाया है।
8. गो पागल
#top10Holisongs
इस गाने में हुमा कुरैशी व अक्षय कुमार साथ में होली सेलिब्रेट करते हुए फिल्माए गए हैं जिसे रफ्तार और निंदे कौर ने गाया है। ये गाना फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 2’ (2017) का है।
9. होली आई रे कन्हाई
#top10Holisongs
ये गाना फिल्म ‘मदर इंडिया’ (1957) से है। फिल्म की तरह इस गाना को भी खूब पसंद किया जाता है। इसमें नरगिस और राजकुमार रोमांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को शमशाद बेगम ने गाया है।
10. गोरी तू लठ्ठ मार
#top10Holisongs
टाॅयलेट एक प्रेम कथा का गाना गोरी तू लठ्ठ मार होली के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे अक्षय कुमार व भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। इसे सोनू निगम व पलक मुच्छल ने गाया है। #tostips
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com