Tripple Murder: तीन लोगों की निर्मम हत्या के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव!

कासगंज: यूपी के कासगंज के सहावर कस्बे में गुरुवार की रात एक घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां तीन लोगों की हत्या कर लूटपाट की। बदमाशों के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वारादात से नाराज लोगों ने तीनों मृतकों के शव को चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची तो पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग किया। हवाई फायरिंग कर आंसू गैस के गोल दागे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस वजह से कस्बे में तनाव की स्थिति है। बवाल के चलते दिनभर बाजार बंद रहा। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। स्थिति का जायजा लेने के लिए आईजी डॉ.संजीव गुप्ता और एडीजी भी कासगंज पहुंचे। बता दें कि कासगंज के सहावर कस्बा निवासी राजू कुमार के घर में बदमाश लाठी-डंडा और लोहे के रॉड लेकर घुस गए थे।

घर में घुसते ही बदमाशों ने परिजनों पर हमला किया। इस हमले में राजू की 55 वर्षीय मां चम्पा देवी ,उसकी पत्नी माया देवी और एक अन्य रिश्तेदार रामदास ने वहीं दम तोड़ दिया। जबकि राजू उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद शुक्रवार सुबह लोगों ने तीनों का शव स्टेट बैंक के सामने चौराहे पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। वहीं घटनाक्रम को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ भी भीड़ ने बदसलूकी की। एक मीडिया कर्मी का कैमरा भी तोड़ दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और फिर इसने बवाल का रूप ले लिया।

देखते ही देखते लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी पथराव किया। हवाई फायरिंग कर आंसू गैस के गोले भी दागे। मृतकों का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर जाकर मामला शांत हुआ। एहतियातन कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हालांकि बवाल को देखते हुए बाजार बंद हैं। तनाव की स्थिति बरकरार है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com