UP नगर निकाय चुनाव: 12 नगर निगमों में BJP व चार पर BSP आगे....

UP नगर निकाय चुनाव: 12 नगर निगमों में BJP व चार पर BSP आगे….

यूपी नगर निकाय चुनाव के‌ लिए प्रदेश के 75 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है। इन जिलों के 334 केंद्रों पर काउंटिंग की जा रही है। इस चुनाव में 79, 113 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।UP नगर निकाय चुनाव: 12 नगर निगमों में BJP व चार पर BSP आगे....1 दिसंबर 2017 का राशिफल: आज इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार का दिन

– यूपी के नगर निकाय चुनाव में प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 12 पर भाजपा आगे है, जबकि चार पर बसपा आगे है। जिन पर बसपा आगे है वो सभी नगर निगम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।

– बस्ती के हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद में प्रथम चक्र की मतगणना में बीजेपी के धुर्व नारायण सिंह सपा के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता से 88 मतो से आगे।

– महाराजगंज l आनंद नगर सें बीजेपी के राजेश 135 मतो सें निर्दलीय विनोद गुप्ता सें आगे चल रहे है।

– अमरोहा के मंडी धनोरा मे मतगणना के दौरान बीजेपी उम्मीदवार राजेश सैनी और निउर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार के समर्थकों में पुलिस की मौजूदगी में हुई झड़प मारपीट की नौबत हंगामा।

– सन्त कबीरनगर के नगर पंचायत हरिहरपुर में प्रथम चक्र की गणना में भाजपा के बनवारी लाल को 413, जितेन्द्र कन्नौजिया निर्दल को ७२८ और बसपा के हरीलाल को 14 मत मिले।

– बागपत की अमीनगर सराय नगर पंचायत में निर्दलीय मांगेराम यादव 151 वोट से बीजेपी के अनिल मलिक से आगे।

– बस्ती की 1 नगरपालिका 4 नगरपंचायतो के लिए वोटों की गिनती चल रही है। 10, 50 तक रिजल्ट शुरू होंगे।

– कुछ EVM के ओपन होने में आ रही है दिक्कत। मतदान के दिन बिना बंद किए कर दी गई थी सील।

– नजीबाबाद के मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी साबिया  के पति मोजम ख़ाँ और मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के बीच डाक मतपत्र को लेकर तीखी नोकझोक।डाक मतपत्र पर पीठासीन अधिकारी की मोहर नही थी।इन मत पत्रों को काउंटिंग स्टाफ ने अलग कर दिया था।

– महाराजगंज l नौतनवा वार्ड संख्या एक इंदिरा नगर से उर्मिला पत्नी भानू 477 मत पाकर विजयी। मीरा पत्नी सुनील 248 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही

– सिद्धार्थनगर जिले की 2 नगर पालिका और 4 नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए पड़े मतों की गणना शुरू। पहले डाक मतों की हो रही गणना। उसका बाजार नगर पंचायत में कुल 5 डाक मतों में भाजपा की मंजू को 2, सपा की पुनीता यादव को 1, निर्दल बच्ची देवी व प्रमिला अग्रहरि को मिले 1-1 वोट।

– बुलंदशहर जनपद में कई स्थानों पर अव्यवस्था के चलते मतगणना शुरू नहीं हो सकी है।

– महराजगंज जिले के 7 निकाय के लिए  मतगणना शुरु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कुछ ही समय से आने लगेगा रुझान।

– बुलंदशहर नगर पालिका में पोस्टल बैलेट की गणना सम्पन्न, कुल 108 मतपत्र पाए गए, जिनमें बीएसपी प्रत्याशी आगे रामेश्वर लोधी आगे, भाजपा के मनोज गर्ग दूसरे स्थान पर रहे।

– इलाहाबाद में मेयर चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती पूरी । कुल 142 वोट पड़े थे। 42 अवैध घोषित। बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता को सबसे ज्यादा 39, सपा के विनोद दुबे को 27, कांग्रेस के विजय मिश्र को 18 और बीएसपी के रमेश केसरवानी को 13 वोट मिले।

– मथुरा में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे, कुछ देर के लिए कांग्रेस आगे थी।

– यूपी के 16 नगर निगमों में से 15 में भाजपा आगे है।

– अभी तक आ रहे रुझान में भाजपा 10 नगर निगमों में भाजपा को भारी बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं, फिरोजाबाद में सपा प्रत्याशी सावित्री गुप्ता आगे हैं।

– सहारनपुर में बसपा के हाजी फजलुर्रहमान आगे चल रहे हैं।

– लखनऊ में भाजपा की संयुक्ता भाटिया आगे।

– गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में भाजपा आगे।

– लखनऊ नगर निगम व काकोरी की मतगणना शहर के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्‍थल पर हो रही है।

राजधानी लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। नगर निगम क्षेत्रों की मतगणना ईवीएम से हो रही है। एक ईवीएम से मतगणना में दस मिनट तक का समय लगता है। वहीं नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में मतपत्र से चुनाव होने के कारण मतगणना में समय अधिक लगेगा। निकाय चुनाव 2012 की तुलना में सात घंटे पहले परिणाम जारी कराने के लिए मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है।

जीत का प्रमाण पत्र ऑनलाइन होगा जारी
परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इसे फीड करेंगे। इसके साथ ही विजेता प्रत्याशी के नाम ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। निर्वाचन अधिकारी प्रमाण पत्र पर अपने दस्तखत कर विजेता प्रत्याशी को सौंप देगा। निर्वाचन अधिकारी की हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र की कॉपी को आयोग के सर्वर पर भी अपलोड किया जाएगा।

एसएमएस से मिलेगी परिणाम की सूचना
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने वाले 25 लाख मतदाताओं के साथ ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

कहां कितने प्रत्याशी

पद–संख्या–प्रत्याशी
नगर निगम महापौर–16–213
नगर निगम पार्षद–1300–11,375
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष–198–2453नगर पालिका परिषद सदस्य–5261–31,930
नगर पंचायत अध्यक्ष–438–4776
नगर पंचायत सदस्य–5434–28,366

सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर
वर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए 56 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निकायों में महापौर एवं पार्षद और अध्यक्ष व सदस्य की मतगणना अलग-अलग टेबलों पर एक साथ होगी। ईवीएम से मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों का दल रहेगा। मतपत्र से मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारियों का दल रहेगा। मतगणना केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

नहीं निकाल सकेंगे जुलूस, शराबबंदी रहेगी
राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस या रैली नहीं निकाल सकेंगे। वहीं, पूरे प्रदेश में 30 नवंबर की रात 12 बजे से 1 दिसंबर की रात 12 बजे तक शराब और मादक पदार्र्थों की दुकानें व बार बंद रहेंगे।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com