वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार करें प्यार का इजहार, लव लाइफ हो जाएगी रंगीन

ज्योतिष की मान्यता है कि ग्रह-नक्षत्र उन सभी रिश्तों को प्रभावित करते हैं जो आमतौर पर एक इन्सान की जिंदगी से जुड़े होते हैं। अगर मित्रता, विवाह या कारोबार में ज्योतिष के कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए तो उस रिश्ते को बेहतर बनाया जा सकता है। इसी सिलसिले में वैलेंटाइन डे भी एक खास दिन है। कई लोगों की जिंदगी में वैलेंटाइन डे एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन जाता है तो किसी के लिए कभी न भूलने वाला सबक। जानिए, वैलेंटाइन डे पर किससे करें प्यार का इजहार ताकि आपकी लव लाइफ हो जाए रंगीन।

वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार करें प्यार का इजहार, लव लाइफ हो जाएगी रंगीनमेष

इस राशि के लोगो में अहम की मात्रा कुछ ज्यादा होती है। ये हर चीज को दूसरी घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। इन्हें आमतौर पर कीमती गिफ्ट पसंद आते हैं, मगर इनकी भावनाओं का खास ध्यान रखें। इन्हें रिश्ते की मजबूती का भरोसा दिलाएं।

कर्क

ये अपने सुनहरे अतीत को लेकर बहुत भावुक होते हैं। पुरानी यादों और खुशी के लम्हों को संजोए रखना इनकी आदत होती है, इसलिए प्यार के इजहार के लिए आप इन्हें ऐसा ही कोई तोहफा दें। यह कोई किताब हो सकती है या कोई खास तस्वीर।

सिंह

ये नफा-नुकसान का ध्यान रखने वाले लोग होते हैं। इनके मन की बात जानना थोड़ा मुश्किल होता है। इनके साथ रिश्ते की शुरुआत टेढ़ी खीर है, इसलिए इनकी पसंद-नापसंद जानकर ही आगे बढ़ें। 

कन्या

ये लोग दिखावा करना पसंद नहीं करते। सोच-समझकर काम करने में इनकी रुचि होती है। प्यार के रिश्ते का तमाशा बनाना इन्हें अच्छा नहीं लगता। इन्हें ऐसा तोहफा दें जो जरूरत पर इनके काम आए। रिश्तों में बनावटीपन इन्हें नापसंद होता है।

तुला

रिश्तों को लेकर ये लोग गंभीर व सच्चे होते हैं। ये दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं। इन्हें ज्यादा लोगों से मिलना और भीड़भाड़ का माहौल पसंद नहीं होता। तोहफे से ज्यादा से लोग रिश्तों को अहमियत देते हैं। एक मामूली कार्ड भी इनका दिल जीत सकता है।

वृश्चिक

इन्हें मनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। ये सिर्फ हावभाव ही नहीं बल्कि काबिलियत भी देखते हैं। ये रिश्तों को लेकर दूरदर्शी होते हैं और इसकी झलक इनकी बातों में भी दिखाई देती है। ये ऐसे तोहफे पसंद करते हैं जो काफी दिनों तक साथ निभाएं।

धनु

इन्हें नई-नई जगहों पर जाना अच्छा लगता है। चाहे वह हाल में खुला कोई शॉपिंग मॉल हो या रेस्टोरेंट। ये अपने साथी का सम्मान करते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि वह बराबर इनका ध्यान रखे। इन्हें परफ्यूम, नए कपड़े, अंगूठी जैसी चीजें अच्छी लगती हैं।

मकर

लव लाइफ में इन्हें अत्यधिक भावुक लोग पसंद नहीं होते। ये चाहते हैं कि इनका साथी मजबूत इरादों वाला और आत्मनिर्भर हो। अगर एक बार किसी बात को लेकर रिश्ता बिगड़ जाए तो उसे सुधारने की कोशिश ये प्राय: नहीं करते। 

कुंभ

ये अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने में जल्दबाजी नहीं करते। मन की बात कहने में ये वक्त लगाते हैं। इसलिए प्रपोज करने से पहले इनके मन की बात का अंदाजा जरूर लगा लें। इन्हें भारी गिफ्ट अच्छे नहीं लगते। 

मीन

ये खुशमिजाज लोग होते हैं लेकिन प्यार के नाम पर इनके साथ अक्सर चोट भी हो जाती है। इन्हें कैंडल लाइट डिनर, प्यार भरा संगीत, डायरी जैसी चीजों से लगाव होता है। ये जिस पर भरोसा करते हैं, उस पर पूरी तरह निर्भर होते हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com