काम को कल पर न छोड़ें इन राशियों के जातक, वर्ना निकल जाएंगे फायदे के मौके

आज 1 फरवरी 2017 है और बुधवार से इस माह का आगाज हो रहा है, जानिए भगवान गणपति आज किन राशियों पर करेंगे अपनी दयादृष्टि।

काम को कल पर न छोड़ें इन राशियों के जातक, वर्ना निकल जाएंगे फायदे के मौके

मेष-सार्वजनिक जीवन में कीर्ति बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा। भावुकता में लिए फैसले बदलने होंगे। संपत्ति विवाद में उलझे रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा।

वृषभ- आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। 

मिथुन-अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य करें सफलता मिलेगी।

कर्क-व्यापार सम्बन्धित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास-निवास सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।

सिंह-पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी सहमति से होगा। संतान के किए कृत्य से दुखी रहेंगे। अनावश्यक खर्च होगा। नए वस्त्र-आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। 

कन्या- काम को कल पर न छोड़ें। आलस्य को त्यागें और समर्पित भाव से काम करें। अपनी कार्यशैली को बदलें। अपने अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। बड़ों के मार्गदर्शन में काम करना फायदेमंद रहेगा।

तुला- नई जिम्मेदारी मिलने से खुश होंगे। प्रतियोगी सफल होंगे। खेल, प्रशासन और न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। विरोधी आपका नाम ख़राब कर सकते हैं। सामाजिक कीर्ति बढ़ेगी। 

वृश्चिक- उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते  हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है। 

धनु- नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

मकर- बेहतर सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। निजी संबंधों में कठोर फैसले लेने होंगे। आप सोचते बहुत हैं, पर कर नहीं पाते। बचपना छोड़ें और अपने करियर पर ध्यान दें। समय रहते कार्य पूरे करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। 

कुम्भ-भाग्योदय की संभावना है। कार्य में आ रही रुकावट सहज ही दूर होगी। साझेदारी से लाभ होगा। आपके सहकर्मी ही आपकी आलोचना करेंगे। उच्च अध्यन के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मीन- कार्य विस्तार के लिए समय उपयोगी है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। साझेदारी में आप द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। पारिवारिक समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com