Video: ऐसा क्या है जो ‘ओके जानू’ का ये गाना डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

जनवरी में रिलीज एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्म ‘ओके जानू’ के जरिए फैन्स से रूबरू होगी। इससे पहले ये दोनों ‘आशिकी 2’ में साथ दिखे थे। इस बार तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है जबकि तमिल फिल्म मणि रत्नम ने बनाई थी।

ok-kanmani-759

रितेश देशमुख बनना चाहते थे आर्किटेक्ट, लेकिन बन गए एक्टर

हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। रविवार को फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट किया ‘हम्मा सॉन्ग जल्द ही 17 मिलियन को छूने वाला है। पार्टी अभी भी जारी है। मंगलवार को फिल्म का टाइटल ट्रेक जारी किया जाएगा।’ करण ने इस ट्वीट के साथ श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को भी हैशटैग किया है।

आपको बता दें कि फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। गीत ‘हम्मा हम्मा’ इससे पहले फिल्म ‘बॉम्बे’ में सुनाई दिया था। इस बार इसे नए तरीके से तैयार कर फिल्म में रखा गया है। आपको बता दें कि ‘ओके कनमनी’ सुपरहिट रही थी। अब इसे हिंदी में बनाया जा रहा है।

OMG ‘राम तेरी गंगा मैली’ की ये Hot Actress, अब दिखतीं हैं ऐसी….

फैन्स को इंतजार है कि फिल्म के टाइटल ट्रेक है। मेकर्स के मुताबिक इसे मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसे भी सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। फिलहाल आप देखिए ‘हम्मा हम्मा’ गीत की झलक।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com