VIDEO: पहली बार धोनी में नजर आए विराट कोहली, बोले- 'ओए***इधर देख'

VIDEO: पहली बार धोनी में नजर आए विराट कोहली, बोले- ‘ओए***इधर देख’

दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच अंतिम और फाइनल मैच में शानदार घमासान देखने को मिलेगा। वहीं दूसरे टी-20 मैच में दर्शकों ने मैदान पर पहली बार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भड़कते देखा।VIDEO: पहली बार धोनी में नजर आए विराट कोहली, बोले- 'ओए***इधर देख'दूसरे टी-20 मैच में धोनी ने 28 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी भी की। इस मैच में 69 रन बनाने वाले पांडे सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी बने। दोनों के बीच साझेदारी के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब धोनी ने पांडे पर अपना आपा खो दिया। धोनी के इस रवैये से फैंस काफी हैरान हैं।

यह वाकया टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर का है, जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी को पांडे पर चिल्लाते हुए देखा गया। धोनी ने पांडे पर भड़कते हुए कहा, ‘ओये…यहां देख ले..इधर-उधर कहां देख रहा है।’ इस दौरान धोनी पर उनका गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि अगली ही गेंद पर उन्होंने जबर्दस्त छक्का जड़ दिया।

दोनों खिलाड़ियों की शानदार साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने द. अफ्रीका के खिलाफ 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों का सामना करते हुए तेज 69 रनों की पारी खेली।

देखे विडियो:-

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com