देखें विडियो: मुंबई बम धमाका अबू सलेम समेत 6 दोषी करार...

देखें विडियो: मुंबई बम धमाका अबू सलेम समेत 6 दोषी करार…

1993 में हुए बम धमाका मामलों में मुंबई की टाडा अदालत ने गैंगस्टर अबू सलेम को दोषी करार दिया है। सलेम को साजिश रचने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में दोषी करार दिया गया है।देखें विडियो: मुंबई बम धमाका अबू सलेम समेत 6 दोषी करार...देखें विडियो: लड़कियां बदल रही थी कपडे, तभी वहां पहुंचे कुछ लड़के, और किया…

अदालत ने कुल सात आरोपियों में से 6 को दोषी करार दिया, जबकि अब्दुल कय्यूम को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अबू सलेम, मुस्तफा दोसा, ताहिर मर्चेंट, फिरोज खान, करीमुल्ला खान और रियाज सिद्दीकी को दोषी करार दिया है।

मां को इस हालत में देख बेटे से रहा नहीं गया- और फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था….

सभी आरोपियों को कोर्ट ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप से बरी कर दिया है। हालांकि अदालत ने सलेम को उन सभी धाराओं से मुक्त कर दिया, जो इस मामले की शुरुआत में उनके खिलाफ लगाया गया था।

अदालत ने मामले के एक अन्य आरोपी अब्दुल कय्यूम को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट ने उन्हें निजी बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया।

अदालत ने फिरोज खान को साजिश रचने और हत्या के मामले में दोषी करार दिया। जबकि अन्य आरोपी मुस्तफा दोसा को साजिश रचने, हत्या और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में दोषी करार दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी, जिसमें सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

मुस्तफा दोसा को साल 2004 में यूएई से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अबू सलेम को साल 2005 में उनकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी के साथ पुर्तगाल से प्रत्यर्पण कराया गया था। बाकि अन्य पांचों आरोपियों को दुबई से भारत लाया गया था।

साल 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई थी। बाद में इसी मामले में याकूब मेमन को 2015 में फांसी दी गई थी। इससे पहले टाडा कोर्ट ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त को भी अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।

संजय द्त्त इस मामले में अब जेल से रिहा हो चुके हैं। हालांकि इस हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम साल 1995 से फरार है।

बता दें कि 12 मार्च 1993 को देश की मायानगरी मुंबई में हुई 12 सीरियल बम धमाके मामले में इन सब पर केस चल रहा था। इन हमलों में 257 लोगों की मौत हौ गई थी जबकि 713 लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए थे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com