फाल्गुन माह में विजया एकादशी 27 को, जानिए किस योग में पड़ रही एकादशी

     माघ माह के बाद फाल्गुन माह शुरू हो चुका है। इस माह की एकादशी 27 फरवरी को पड़ रही है। यह फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी विजया एकादशी के नाम से जानी जाती है। वैसे तो हर एकादशी पर महिलाएं और अन्य लोग व्रत करते हैं लेकिन कहते हैं कि विजया एकादशी में व्रत रखने से काफी अच्छा होता है। सभी प्रकार के कार्यों में सफलता के योग बनते हैं और कष्ट दूर होते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं।

भगवान विष्णु की उपासना का दिन, शुभ मुहूर्त कब
विजया एकदशी को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने से काफी अच्छा होता है। कठिनाईयों से भी लोगों को मुक्ति मिलती है। यह 26 फरवरी को सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर मुहूर्त शुरू होगा। यह 27 फरवरी तक सुबह आठ बजकर 12 मिनट तक रहेगी। वैसे यह व्रत 27 फरवरी को रखा जाएगा। यह अगले दिन सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है।

शुभ योग में व्रत रखना अच्छा
इस बार विजया एकादशी सर्वार्थसिद्ध योग में है। साथ ही यह त्रिपुष्कर योग में भी है यह योग सुबह 8 बजकर 49 मिनट से लेकर से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन कलश पर भगवान की स्थापना की जाती है। इसमें सफेद चंदन लगाकार पूजा करना अच्छा माना जाता है। भगवान को पंचामृत और फूल-फल अर्पित करने चाहिए। इस दिन व्रत भी किया जाता है। शाम को भगवान की आरती करनी चाहिए और अगले दिन कलश का अन्न और वस्त्र दान कर देना चाहिए। कहा जाता है कि व्रत में चावल और ज्यादा कुछ नहीं खाना चाहिए। इस दिन क्रोध और दूसरों से गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com