Violence Acussed: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी बजरंग दल नेता गिरफ्तार!

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में दिसंबर माह में गोकशी को लेकर हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया है। योगेश राज को स्याना हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था।


हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है और हिंसा के बाद से फरार था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने योगेश को बुधवार की रात में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि योगेश राज की गिरफ्तारी नेताओं की सहयोग के बाद हुई है। हिंसा के बाद से ही आरोपी योगेश राज फरार चल रहा था। बजरंग दल का जिला संयोजक पर आरोप है कि उसने ही हिंसा भड़काई थी जिसके बाद बुलंदशहर में बवाल शुरू हुआ और एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई।

योगेश राज ने ही गो हत्या मामले में झूठी एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे ही मुख्य आरोपी बनाया है। हिंसा भड़काने और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रशांत नट को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। वहीं नए साल के पहले दिन ही पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले शख्स कलुआ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिकए कलुआ ने ही सबसे पहले सुबोध कुमार सिंह पर हमला किया था। बुलंदशहर के स्याना इलाके में कथित रूप से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा फैल गई थीण् गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ पहले से वहां मौजूद थी।

पुलिस भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन लोग काफी उग्र थे और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया था। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी वहीं गोली लगने से सुमित नाम का एक युवक भी मारा गया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com