Visit: ढाबे पर राहुल ने चाय और पकौड़ी का लिया मजा, कार्यकर्ताओंं से भी मिले!

लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। वह रायबरेली पहुंचे और बछरावां के चुरवा हनुमान मंदिर में पूजापाठ किया। राहुल गांधी का लखनऊ के एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना हुए।


राहुल गांधी ने निगोहां में ढाबे पर चाय.पकौड़ी खाई और इसके बाद रायबरेली पहुंचे। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने खास तैयारियां की थी। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद हैं। राहुल इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करते रहे।

राहुल गांधी रायबरेली पहुंच चुके हैं। वो यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के सलोन में दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे। यहां नुक्कड़ सभा करेंगे। इसके बाद वे अठेहा-अमेठी मार्ग से दोपहर दो बजकर दस मिनट पर अमेठी पहुंचेंगे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

स्वागत के बाद वे नुक्कड़ सभा करेंगे। तीन बजे वे मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद दौरे के अगले दिन मंगलवार को वे सुबह साढ़े दस बजे मुसाफिरखाना जाएंगे।

यहां उनका स्वागत किया जाएगा। वहां वे नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे। साढ़े 11 बजे वह गौरीगंज पहुंचेंगे। यहां नुक्कड़ सभा के साथ ही चौक बाजार का भी भ्रमण करेंगे। दोपहर 12.20 बजे वे जायस के लिए रवाना होंगे।

यहां वे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। एक बजे जगदीशपुर में नुक्कड़ सभा करेंगे। एक बजकर 50 मिनट पर वे कमरौली के दुलारी नगर में कांग्रेस नेता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। इसके बाद तीन बजे वे तिलोई तहसील के मोहनगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे। राहुल के स्वागत को लेकर कांग्रेसियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com